Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धर्मेंद्र से विजय रूपाणी तक... 2025 में दुनिया को अलविदा कह गई कई बड़ी हस्तियां, नहीं रहे ये दिग्गज

    Updated: Mon, 24 Nov 2025 07:04 PM (GMT+05:30)

    साल 2025 में धर्मेंद्र और विजय रूपाणी समेत कई बड़ी हस्तियों का निधन हो गया। धर्मेंद्र, जो बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता थे, ने दशकों तक दर्शकों के दिलों प ...और पढ़ें

    दुनिया को अलविदा कह गए कई बड़े नाम धर्मेंद्र से लेकर जुबिन गर्ग तक (फाइल फोटो)

    दुनिया को अलविदा कह गए कई बड़े नाम धर्मेंद्र से लेकर जुबिन गर्ग तक (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. धर्मेंद्र: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता

    2. विजय रूपाणी: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री

    3. 2025 में कई बड़ी हस्तियों का निधन

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 मनोरंजन और राजनीतिदोनों ही दुनिया के लिए बेहद दुखद रहा। इस साल कई बड़े कलाकार, गायक और नेता हमें छोड़कर चले गए। धर्मेंद्र से लेकर सुलक्षना पंडित, ज़ुबीन गर्ग, सतिश शाह और कई अन्य दिग्गजों का निधन उनके चाहने वालों के लिए बड़ी क्षति है। उनकी मेहनत और काम हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

    WhatsApp Image 2025-11-24 at 7.00.07 PM

    धर्मेंद्र

    dharmendra (3)

    धर्मेंद्र के निधन की खबर ने पूरे देश को दुखी कर दिया। बॉलीवुड के 'ही-मैन' के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने छह दशकों से भी ज्यादा समय तक अपने अभिनय से सभी का दिल जीता।

    सुलक्षणा पंडित

    sulakshana

    सुलक्षणा पंडित का 7 नवंबर को निधन हुआ। उन्होंने अपने समय के बड़े सितारोंराजेश खन्ना, विनोद खन्ना और शशि कपूरके साथ काम किया और एक सफल प्लेबैक सिंगर भी रहीं।

    सतीश शाह

    satish

    सतीश शाह की मृत्यु 25 अक्टूबर 2025 को हुई। वह साराभाई वर्सेस साराभाई, मैं हूं ना और हम साथ साथ हैं जैसी फिल्मों से हमेशा याद किए जाएंगे।

    गोवर्धन असरानी

    asrani

    गोवर्धन असरानी का निधन 20 अक्टूबर 2025 को 84 साल की उम्र में हुआ। वे अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे।

    जुबीन गर्ग

    zubeen (1)

    गायक जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में हुआ। बॉलीवुड, असमिया और बंगाली संगीत में उनकी आवाज का बड़ा योगदान रहा।

    पंकज धीर

    pankaj

    अभिनेता पंकज धीर ने 15 अक्टूबर 2025 को अंतिम सांस ली। महाभारत में कर्ण के उनके किरदार को आज भी लोग याद करते हैं।

    मुकुल देव

    mukul

    अभिनेता मुकुल देव का 23 मई 2025 को निधन हुआ। वे सोनिया और अर्जुन और सत्यमेव जयते जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते थे।

    मनोज कुमार

    manoj kumar

    वेटरन अभिनेता मनोज कुमार का निधन 4 अप्रैल को हुआ। उनकी फिल्मों क्रांति और रोटी कपड़ा और मकान ने उन्हें खास पहचान दिलाई।

    शेफाली जरीवाला

    shefali

    टीवी अभिनेत्री शेफाली जरीवाला, जो कांटा लगा गाने से मशहूर हुईं, उनका 27 जून 2025 को निधन हो गया।

    विजय रूपाणी

    vijay (1)

    अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लंदन जा रहा विमान उड़ान भरते ही क्रैश होकर जमीन पर गिर गया था। विमान देखते ही देखते आग के गोले में तब्‍दील हो गया और कुछ ही देर में जलकर सब कुछ खाक हो गया। इस घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई थी।

    विजय कुमार मल्होत्रा

    vijay

    सीनियर बीजेपी नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 30 सितंबर की सुबह 93 वर्ष की उम्र में AIIMS दिल्ली में निधन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें 'अद्भुत नेता' बताते हुए श्रद्धांजलि दी।

    दीनानाथ भगत

    dinanath

    जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीनानाथ भगत का 8 सितंबर 2025 को पंजाब के लुधियाना में इलाज के दौरान निधन हुआ। वह 79 वर्ष के थे।

    'सिनेमा के एक युग का अंत...' PM मोदी, राष्ट्रपति मुर्मु समेत इन नेताओं ने धर्मेंद्र को किया याद