बेंगलुरु में जेप्टो के वेयरहाउस में गंदगी का अंबार, स्वास्थ्य विभाग की छापामारी में खुलासा
जेप्टो के बेंगलुरु वेयरहाउस पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी में जैविक कचरा, गंदगी और अस्वच्छ हालात पाए गए। ...और पढ़ें

बेंगलुरु में जेप्टो के वेयरहाउस में गंदगी का अंबार।
HighLights
जेप्टो बेंगलुरु वेयरहाउस में भारी गंदगी और जैविक कचरा मिला।
स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पाए।
अस्वच्छता के कारण वेयरहाउस को सील कर दिया गया।
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। क्विक कॉमर्स जेप्टो के बेंगलुरु वेयरहाउस पर छापे के दौरान जैविक कचरा, फेंके गए रैपर और बोतलें, फर्श पर जमा गंदगी और खाली कार्डबोर्ड मिले। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इन हालात को बेहद अस्वच्छ बताया।
स्वास्थ्य विभाग ने नियमों के उल्लंघन के अन्य मामले भी बताए, जिनमें नियमों के मुताबिक लेबलिंग न होना, गलत ब्रांडिंग और खाने-पीने की चीजों को अस्वस्छ तकीके से संभालना शामिल है।
जेप्टो वेयरहाउस यूनिट में छापामारी
विभाग ने कहा कि फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के फूड सेफ्टी डिवीजन ने बेंगलुरु ग्रामीण जिले के होसकोटे तालुक में स्थित जेप्टो वेयरहाउस यूनिट में एक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इसका मकदस यूनिट में खाद्य उत्पादों की क्वालिटी, सुरक्षा, स्टोरेज, लेबलिंग और उन्हें संभालने के तरीकों की जांच करना था।
खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन
निरीक्षण के दौरान, खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के कई मामले सामने आए, जिनमें नियमों के मुकाबिक लेबलिंग न होना, गलत ब्रांडिंग, खाने-पीने की चीजों को अस्वस्छ तरीकों से संभालना और स्टोर करना साथ ही FASSI की जरूरतों का उल्लंघन शामिल है।

स्वास्थ्य विभाग ने वेयरहाउस किया सील
स्वास्थ्य विभाग ने वेयरहाउस सील कर दिया है। विभाग ने फैसिलिटी को नोटिस भी भेजा है और उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की है।
विभाग ने कहा, "खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले फूड बिजनेस ऑपरेटरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ऐसे विशेष निरीक्षण अभियान चलाता रहेगा ताकि यह पक्का किया जा सके कि लोगों को सुरक्षित, अच्छी क्वालिटी का और साफ-सुथरा खाना मिले।"