विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Natalie Dau: 12 दिन में 1,000 Km की दौड़ लगाकर 52 साल की महिला ने बनाया रिकॉर्ड, गर्मी से पिघल गए जूते

Published: Sun, 16 Jun 2024 10:26 PM (IST)

रनिंग सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है यह सभी जानते हैं। मुमकिन है कि इससे जुड़ी प्रतियोगिताओं में आपने भी ...और पढ़ें

12 दिन में 52 साल की महिला ने की 1,000 Km की रनिंग, गर्मी से पिघल गए जूते
12 दिन में 52 साल की महिला ने की 1,000 Km की रनिंग, गर्मी से पिघल गए जूते

HighLights

  1. महिला ने 12 दिनों के अंदर थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर को दौड़कर पार किया।
  2. 52 साल की अल्ट्रा मैराथनर नताली डाउ को अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सर्टिफिकेट का इंतजार है।
  3. नताली को सबसे तेज स्पीड से मलेशिया प्रायद्वीप को पैदल पार करने का रिकॉर्ड हासिल किया है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Ultramarathoner Natalie Dau: 52 साल की महिला नताली डाउ ने 12 दिनों के भीतर 1,000 किलोमीटर की मैराथन रेस को पूरा करके एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। इस दौरान उन्होंने थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर को रनिंग करके पार किया, वो भी इतनी भीषण गर्मी में जिसने उनके जूतों को भी पिघला कर रख दिया। जी हां, थाईलैंड सिंगापुर अल्ट्रा मैराथन को सबसे जल्दी पूरा करने के लिए नताली डाउ ने सिंगापुर का अवॉर्ड भी हासिल किया है। अब उन्हें मलेशिया प्रायद्वीप को पैदल पार करने के लिए मिलने वाले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के सर्टिफिकेट का इंतजार है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

मीडिया से बातचीत में नताली डाउ ने कहा, "आज मैंने पहली बार यह सवाल किया कि क्या मैं इसे सच में पूरा कर पाऊंगी। मुझे खेल में चुनौती स्वीकार करना पसंद है। निराशाएं पसंद नहीं है, जो अक्सर आती रहती हैं।" बता दें, कि नताली की इस रनिंग से वैश्विक चैरिटी के लिए 50 हजार डॉलर से ज्यादा का फंड इकट्ठा हुआ है, जिसका इस्तेमाल चैरिटी खेलों की मदद से महिलाओं और लड़कियों को ट्रेनिंग देने के लिए किया जाएगा।

गर्मी से पिघले जूते, कूल्हे में लगी चोट

नताली के मुताबिक, 35 डिग्री सेल्सियस के तापमान में तपती गर्मी में रनिंग करने से उनके जूते पिघल गए थे। इसके अलावा उन्हें कूल्हे में भी चोट लगी थी। नताली कहती हैं कि 'इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप फर्स्ट आते हैं या लास्ट। फर्क इस बात से पड़ता है कि आपने कुछ अलग किया है।'

यह भी पढ़ें- 30 पार करते ही महिलाओं को अपनी डाइट में शामिल कर लेने चाहिए ये 5 Superfoods, हमेशा रहेंगी चुस्त और दुरुस्त

Image Source: Instagram

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।