विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुनिया के सबसे बड़े कब्रिस्तान का यह राज जानते हैं आप !

By Mohit TanwarEdited By:
Updated: Thu, 17 Nov 2016 02:36 PM (IST)

इस कब्रिस्तान में 50 लाख से भी ज्यादा मुर्दे दफन है। इराक के नजफ शहर में स्थित इस कब्रिस्तान को पीस वैली के नाम से भी जाना जाता है।

News Article Hero Image

इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों को मरने के बाद कब्रिस्तान में दफन किया जाता है। दुनिया के हर देश में आपको कब्रिस्तान देखने को मिल जाएंगे। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के सबसे बड़े कब्रिस्तान के बारे में। इस कब्रिस्तान में 50 लाख से भी ज्यादा शव दफन है। इराक के नजफ शहर में स्थित इस कब्रिस्तान को पीस वैली के नाम से भी जाना जाता है।

रोज दफनाए जाते हैं 200 शव

तस्वीरों में देखें दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान

इराक हमेशा से ही आतंकियों का केंद्र रहा है, यहां पर इतने ज्यादा आतंकी हमले होते हैं कि हर रोज लगभग 200 से ज्यादा मुर्दों को दफनाया जाता है। इस कब्रिस्तान में अभी तक 50 लाख शिया मुस्लिमों के शव दफनाए जा चुके हैं। आइएसआइएस से पहले यहां हर साल 80 से 120 लोगों को दफनाया जाता था। लेकिन, अब रोज 150 से 200 लोगों को दफनाया जाता है। खास बात ये है कि ये कब्रिस्तान केवल इराक के लोगों के लिए ही नहीं है।

देखने के लिए हर साल आते हैं लाखों लोग
आइएसआइएस का आतंक बढऩे के बाद यहां रोज होने वाली मौतों की संख्या दोगुनी हो गई है। ये कब्रिस्तान इतना फेमस और विशालकाय हो गया है कि हर साल लाखों लोग सिर्फ इस कब्रिस्तान को ही देखने आते हैं।

जंग में जाने से पहले मन्नत मांगते हैं लड़ाके
इस कब्रिस्तान में मकबरा भी बना हुआ है। आइएसआइएस से मुकाबला होने से पहले लड़ाके यहां जरूर आते हैं। ये लोग मन्नत मांगते हैं कि अगर जंग में उनकी मौत हो जाए तो उन्हें यहीं दफनाया जाए। दुनियाभर के शिया अपनों को दफनाने के लिए यही जगह पसंद करते हैं। इन कब्रों को ईंटों, प्लास्टर और कैलिग्राफी से सजाया जाता है। कुछ कब्रों से उसमें दफन शख्स की हैसियत का भी पता चलता है।

पढ़ें -ट्रेंडिंग: दुनियाभर में होने लगी सोनम गुप्ता की बेवफाई की चर्चा

पढ़ें-खुले में शौच करने वालों सावधान..., देखते ही बज जाएगी सीटी