Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Optical Illusion: क्या आपको दिखाई दे रहे हैं तस्वीर में छिपे 3 अंतर, ढूंढने के लिए है सिर्फ 10 सेकंड का समय

    Updated: Thu, 13 Jun 2024 07:00 AM (IST)

    ऑप्टिकल इल्यूजन दिमाग की कसरत का एक बढ़िया तरीका होता है क्योंकि इसे हल करने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। आज के चैलेंज में आपको दादी और उनक ...और पढ़ें

    Optical Illusion: क्या आपको दिखाई दे रहे हैं तस्वीर में छिपे 3 अंतर (Image Source: YouTube)
    Optical Illusion: क्या आपको दिखाई दे रहे हैं तस्वीर में छिपे 3 अंतर (Image Source: YouTube)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: आज हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन का एक ऐसा चैलेंज लेकर आए हैं, जिसे हल करना तेज आंखों और फास्ट दिमाग वाले लोगों के लिए कोई मुश्किल काम नहीं है। बच्चे हों या बड़े, इसे सॉल्व करना सभी खूब पसंद करते हैं। इस गेम की मदद से आप पता लगा सकते हैं, कि असल में आपका दिमाग कितना एक्टिव है। आइए देख लीजिए आज का मजेदार चैलेंज, और इसे हल करके दे दीजिए अपनी तेज आंखों का सबूत।

    10 सेकंड में खोजिए '3 अंतर'

    आज के इस चैलेंज को सुलझाने में भले ही आपको थोड़ी मुश्किल हो, लेकिन ये बात पक्की है कि इस बीच आपको मजा भी खूब आने वाला है। आपके सामने दो तस्वीर हैं, जिसमें दादी और उनका पालतू कुत्ता नजर आ रहा है।

    पहली नजर में तो आपको भी ये दोनों तस्वीर एक जैसी ही लगेंगी, लेकिन जब आप बारीकी से इसे देखेंगे, तो पाएंगे कि इसमें 3 अंतर हैं।

    बस यही है आपका आज का चैलेंज, जिसे हल करने के लिए आपको मिल रहे हैं सिर्फ 10 सेकंड। तो चलिए देख लीजिए तस्वीर को ध्यान से, आपका समय शुरू होता है अब। 10, 9, 8, 7, 6, 5, 4, 3, 2 और 1.

    क्या आप दोनों तस्वीरों के 3 अंतर को ढूंढ पाए? अगर हां, तो बहुत-बहुत बधाई और अगर आप नहीं समझ पाए इन दोनों तस्वीरों का फर्क, तो भी कोई बात नहीं। यहां हम आपको इसका जवाब भी बताएंगे।

    ये रहे 3 अंतर

    नीचे दी गई इस तस्वीर में आप इस ऑप्टिकल इल्यूजन का जवाब देख सकते हैं।

    Image Source: YouTube

    खबरें और भी