Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Optical Illusion: कैफे की इस तस्वीर में छिपी है एक पतंग, क्या 10 सेकंड में ढूंढ सकते हैं आप?

    Updated: Sat, 08 Jun 2024 06:00 PM (IST)

    अगर आप भी ऐसा मानते हैं कि आपकी पैनी नजरों और तेज दिमाग से कुछ भी छिप नहीं सकता है तो हमारा आज का यह चैलेंज आपको जरूर हल करना चाहिए। मुमकुन है कि इसका ...और पढ़ें

    Optical Illusion: कैफे की इस तस्वीर में छिपी है एक पतंग, क्या 10 सेकंड में ढूंढ सकते हैं आप?
    Optical Illusion: कैफे की इस तस्वीर में छिपी है एक पतंग, क्या 10 सेकंड में ढूंढ सकते हैं आप?

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन जैसे गेम आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिमाग की कसरत का एक बढ़िया तरीका है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक दिलचस्प चैलेंज लेकर आए हैं, जिसमें आपके सामने कैफे की एक तस्वीर है, जिसमें कई लोग बैठे भी नजर आ रहे हैं। कुछ लोग खाने का मेन्यू देख रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग काउंटर पर ऑर्डर देने के लिए भी खड़े हैं। आइए देख लीजिए आज का मजेदार चैलेंज।

    क्या है आज का चैलेंज?

    आज ऑप्टिकल इल्यूजन का जो चैलेंज हम आपके लिए लेकर आए हैं, वह काफी मजेदार रहने वाला है। मुमकिन है कि इसका जवाब खोजने में आपको थोड़ी मुश्किल हो, लेकिन हां ये बात भी पक्की है कि इस गेम को खेलने में आपको मजा काफी आने वाला है। आपके सामने कैफे की एक तस्वीर है, जिसमें आपको कई लोग भी नजर आ रहे होंगे।

    (Image Source: jagranjosh.com)

    बस इस तस्वीर में आपको खोजनी है एक पतंग, जो यहीं कहीं मौजूद है, लेकिन इसे ढूंढ पाना सभी के बस की बात नहीं है। इस चैलेंज को हल करने के लिए आपको मिलेंगे सिर्फ 10 सेकंड। तो चलिए तैयार हो जाइए अपनी तेज आंखों का सबूत देने के लिए। ध्यान से देख लीजिए ये तस्वीर, आपका समय शुरू होता है अब।

    10, 9, 8, 7, 6, 5, 4, 3, 2 और 1. बस अब रुक जाइए, समय पूरा हुआ।

    इस चैलेंज को दिए गए समय में पूरा करने वाले लोगों को बहुत-बहुत बधाई। अगर आप नहीं देख पाए वह पतंग, तो भी कोई बात नहीं, हम आपको यहां इसका सही जवाब भी बताएंगे।

    ये रही 'पतंग'

    यहां नीचे दी गई तस्वीर में आप इस ऑप्टिकल इल्यूजन का जवाब देख सकते हैं।

    Image Source: jagranjosh.com

    खबरें और भी