यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Optical Illusion: तस्वीर में छिपी गलती को 8 सेकंड में ढूंढ सकते हैं आप?
जो लोग अपने आपको सबसे स्मार्ट मानते हैं उन्हें आज ऑप्टिकल इल्यूजन का यह चैलेंज जरूर पूरा करना चाहिए। वैसे तो ये तस्वीर काफी सिंपल है लेकिन इस चैलेंज क ...और पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन जैसी गेम्स है, अच्छे-अच्छों के दिमाग को घुमा कर रख देती हैं, लेकिन हां इनका जवाब खोजने में मजा भी खूब आता है। अगर आप भी अपने तेज दिमाग और आंखों का टेस्ट लेना चाहते हैं, तो आज का यह चैलेंज आप ही के लिए है। इसे हर करने के लिए आपको मिलेंगे सिर्फ 8 सेकंड।
8 सेकंड में ढूंढिए तस्वीर में छिपी गलती
इस ऑप्टिकल इल्यूजन में आपके सामने एक तस्वीर है, जिसमें एक लड़की अपने पालतू कुत्ते के साथ कहीं जाती हुई नजर आ रही है। तस्वीर से नजर आ रहा है, कि बारिश भी तेज पड़ रही है।

भले ही इस फोटो को देखने पर पहली नजर में आपको भी कुछ अजीब न लगे, लेकिन बता दें, कि इसमें एक बड़ी गलती छिपी हुई है और बस उसे ही ढूंढकर निकालना आपका आज का चैलेंज है।
इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपको दिए जा रहे हैं, 8 सेकंड। तो चलिए ध्यान से देख लीजिए ये तस्वीर। अगर आप भी ढूंढ लेते हैं समय पर इसका सही जवाब, तो साबित हो जाएगा आपका तेज दिमाग।
बता दें, इस तस्वीर में छिपी गलती को पकड़ने में बस गिनती के लोग ही सफल हो पाए हैं। अब देखना यह होगा कि क्या आप भी उनमें शामिल हो पाते हैं या फिर कहते हैं कि तस्वीर में कोई गलती ही नहीं है।
खबरें और भी
तो बताइए देख ली आपने तस्वीर? आपका समय शुरू होता है अब। 8, 7, 6, 5, 4, 3, 2 और 1. बस अब रुक जाइए।
आप 8 सेकंड में इस तस्वीर में छिपी गलती को खोजने में कामयाब हुए हैं, तो बहुत-बहुत बधाई, लेकिन अगर नहीं भी हुए हैं तो कोई बात नहीं। हम आपको इसका सही जवाब भी बताएंगे।
ये रहा सही जवाब
यहां, नीचे दी गई तस्वीर में आप इस चैलेंज का जवाब देख सकते हैं।

Image Source- Brightside