विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये क्या यहां बिल्लियों को मिल रही है सरकारी नौकरी

By Preeti jhaEdited By:
Updated: Thu, 22 Dec 2016 04:10 PM (IST)

इवी और ऑसी नाम की दो बिल्लियों को सरकार ने ऊंची सैलरी पर रखा है। ये दोनों बिल्लियां ब्रिटिश सरकार के कैबिनेट के कार्यालय में नौकरी कर रही हैं।

News Article Hero Image

लंदन। सुनने में भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन ये सच है कि लंदन में बिल्लियों को सरकारी नौकरी दी जा रही है। ये नौकरी उन्हें ,सरकार की और से ऑफर की जा रही है। हांल ही में कैबिनेट ने दो बिल्लियों की नियुक्ति की है।

सैलरी

इवी और ऑसी नाम की दो बिल्लियों को सरकार ने ऊंची सैलरी पर रखा है। ये दोनों बिल्लियां ब्रिटिश सरकार के कैबिनेट के कार्यालय में नौकरी कर रही हैं। क्यों दी गई बिल्लियों को नौकरी आपको बता दें कि बिल्लियों को नौकरी पर रखने के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। उनकी योग्यता के साथ उसका रिज्यूम मांगा गया था। सरकार के पास ढेरों आवेदन जमा हो गए, जिसके बाद उसने में इन दोनों बिल्लियों को शॉर्टलिस्ट कर नौकरी पर रखा गया।

क्यों हुई इनकी नियुक्ति

सरकारी दफ्तर में बिल्लियों का क्या काम? आप सोच रहे होंगे कि आखिर सरकारी दफ्तर में बिल्लियां क्या काम करती होंगी। उनकी नियुक्ति क्यों की गई तो आपको बता दें कि कैबिनेट कार्यालय में चूहे बहुत ज्यादा है। जिसकी वजह से यहां पर सरकारी कागजातों को बचा पाना बेहद मुश्किल काम है। चूहों को भगाने के लिए अलग-प्रयास हुए लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके पास अधिकारियों ने बिल्लियों की नियुक्ति करने का सोचा।

क्या काम करती हैं बिल्लियां ?

इवी और ऑसी नाम की दोनों ही बिल्लियां यहां पर चूहों को खाने का काम करती है। सबसे खास बात तो यह है इनका नामकरण भी वहीं कार्यालय में ही हुआ है। इवी का नाम लोकसेवा की पहली महिला स्थायी सचिव डैम इवलिन शार्प के नाम पर है। वहीं ऑसी का नाम शीर्ष सिविल सर्वेंट ईसीबी ऑस्मोदर्ली के नाम पर रखा गया है।

Read ; यहां मृत महिलाओं से कर दी जाती है लड़कों की शादी

Read ; पति-पत्नी के इस दिन बनाए गए शारीरिक संबंध से किन्नर की उत्पत्ति हो सकती है