यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Agra News: ताजमहल देखने आई पर्यटक की तबीयत बिगड़ी, बेहोश होकर गिर गई महिला
महाराष्ट्र से आए पर्यटकों के एक समूह में 70 वर्षीय विमल देवकर ताजमहल से बाहर निकलते समय गर्मी के कारण बेहोश हो गईं। ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पां ...और पढ़ें

HighLights
- ताजमहल पर पर्यटक बेहोश|
- पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया|
- समय पर उपचार से बची जान|
जागरण संवाददाता, आगरा। महाराष्ट्र के अहिल्या नगर से पर्यटकों का समूह गुरुवार दोपहर ताजमहल देखने आया था। दोपहर 2:30 बजे ताजमहल के पश्चिमी गेट से बाहर आते समय 70 वर्षीय विमल देवकर गर्मी की वजह से बेहोश होकर गिर गईं। साथी पर्यटक सचिन महाराज ने ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पोंस टीम को सूचित किया।
इसके बाद पुलिस ने पश्चिमी गेट पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र से चिकित्सक डा. रिंकू बघेल और एंबूलेंस को बुलाया। महिला पर्यटक को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल भेजा गया। जांच में महिला का आक्सीजन लेवल लो पाया गया। उसे तुरंत आक्सीजन दी गई। समय पर उपचार मिलने से पर्यटक को होश आ गया। साथी पर्यटकों ने समय पर उपचार उपलब्ध कराने को आगरा पुलिस का आभार जताया।