विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एलिमेंट्री स्कूल में मोदी ने बच्चों संग गुजारा वक्त, बजाई बांसुरी

By Edited By:
Updated: Mon, 01 Sep 2014 12:59 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ सोमवार को होने वाली शिखर वार्ता के लिए ऐतिहासिक शहर क्योटो से रविवार को टोक्यो पहुंच गए। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ सोमवार को होने वाली शिखर वार्ता के लिए ऐतिहासिक शहर क्योटो से रविवार को टोक्यो पहुंच गए। यहां पर उन्होंने एक एलिमेंट्री स्कूल का दौरा किया और जापान की शिक्षा प्रणाली समेत कई अन्य चीजों की भी जानकारी ली। मोदी ने कहा कि भारत के स्कूलों में जापानी भाषा सिखाने के लिए ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली शुरू की जाएगी। उन्होंने इस मौके पर जापान के शिक्षकों को भी भारत आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने एलान किया कि 21 वीं सदी एशिया की होगी।

एलिमेंट्री स्कूल में उन्होंने काफी समय बिताया। यहां पर उन्होंने शिक्षकों से कई बातों पर जानकारी ली। उन्होंने वहां के बच्चों से भी बात की और उनके साथ बांसुरी भी बजाई। यहां पहुंचने पर बच्चों ने जापान और भारत का झंडा हिलाते हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया। जिससे एलिमेंट्री स्कूल के बच्चों और शिक्षकों के लिए यह वक्त यादगार बन गया।

इस मौके पर उन्होंने जापान के शिक्षकों को भारत आने का न्यौता भी दिया। उन्होंने कहा कि भारत में जापानी भाषा सिखाने वाले शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए ऑनलाइन जापानी लैंग्वेज सिखाने की शुरुआत की जानी चाहिए।

पढ़ें: 21 वीं सदी की दशा और दिशा तय करेंगे भारत-जापान: मोदी

पढ़ें: काशी की विरासत सहेजने का क्योटो ने दिया मंत्र

पढ़ें: काशी को क्योटो बनाना मोदी के बस की बात नहीं: शिवपाल