विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रूस में क्रेश हुए फ्लाई दुबई के विमान में ली गई यह आखिरी सेल्फी

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Wed, 23 Mar 2016 07:57 AM (IST)

पिछले सप्ताह 19 मार्च को दुर्घटनाग्रस्त हुए फ्लाई दुबई विमान में ली गई आखिरी सेल्फी इन दिनों सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। दरअसल यह सेल्फी इस विमान में सवार एक महिला ने ली थी। इस सेल्फी को उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पिछले सप्ताह 19 मार्च को दुर्घटनाग्रस्त हुए फ्लाई दुबई विमान में ली गई आखिरी सेल्फी इन दिनों सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। दरअसल यह सेल्फी इस विमान में सवार एक महिला ने ली थी। इस सेल्फी को उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था। उस वक्त उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह उसका आखिरी सफर और यह फोटो उसकी आखिरी सेल्फी होगी।

जिस 25 वर्षीय महिला ने यह सेल्फी ली उसका नाम ऐना सर्जिवा था। वह दुबई में एक ब्यूटिशियन (मेकअप आर्टिस्ट) के तौर पर काम करती थी और एक सप्ताह के लिए खार्किव में अपनी मां और भाई के पास गई थी। वह करीब पिछले छह माह से दुबई में ही काम कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रही थी। इस विमान हादसे की खबर ने उसके दोस्तों को काफी दुखी कर दिया था। ऐना ने यह तस्वीर विमान के उड़ान भरने से कुछ मिनट पहले ही लेकर अपने दोस्त के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। अपनी इस आखिरी फाेटो में स्माइल करती हुई दिखाई दे रही हैं।

फ्लाईदुबई विमान के ब्लैक बॉक्स बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिले

उसकी दोस्त के मुताबिक वह घर जाते समय काफी खुश थी और एक सप्ताह बाद वह वापस दुबई आने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही विमान हादसे में उसकी जान चली गई। ऐना के घर जाकर अपने परिवार से मिलने की खुशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने करीब चार माह पहले ही अपने जाने की टिकट बुक करवा ली थी और इसको सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि वह एक सप्ताह के लिए अपनी मां और भाई से मिलने जाएगी। उसकी सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई ऐना की आखिरी सेल्फी पर कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं। कईयों ने इसको ट्रेजिक मूवमेंट बताया है तो कईयों ने ऐना को अपनी श्रद्धांजलि भी दी है। एक यूजर ने लिखा है कि ऐना उसको बहुत याद आएगी, उसके लिए यह रात बड़ी मुश्किल है।

गौरतलब है कि शनिवार को रूस के रुस्तोव ऑन डॉन एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश में दुबई का एक यात्री बोइंग विमान 737-800 फ्लाई दुबई, एफजेड 981 दुर्घटनाग्रस्त हो गया हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार 7 क्रू मेंबर्स सहित सभी 62 यात्रियों की मौत हो गई थी जिसमें दो भारतीय भी शामिल थे। जानकारी के मुताबिक यह हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ था। हादसा उस वक्त हुआ जब विमान के पायलट ने पहली लैंडिंग की कोशिश नाकाम होने के बाद दोबारा उतरने की कोशिश की थी।

पढ़ें: ब्रुसेल्स में हुए आतंकी हमले के पीछे बगदादी के ये हैं मंसूबे और वजह

बेल्जियम पुलिस ने जारी की ब्रुसेल्स आतंकी हमले के संदिग्ध की तस्वीर

पढ़ें: रूस विमान दुर्घटना में मारे गए यात्रियों में दो भारतीय भी शामिल

आतंकी हमले के बाद ब्रुसेल्स से हब हटाने की सोच रहा जेट एयरवेज