Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Naba Kishore Das: चश्मदीद ने बताया- स्वागत के दौरान पुलिसकर्मी ने बेहद नजदीक से मंत्री को गोली मारी

    By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Sun, 29 Jan 2023 01:58 PM (IST)

    ओडिशा के झारसुगुड़ा में गोली लगने से घायल स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्त ...और पढ़ें

    Naba Kishore Das: चश्मदीद ने बताया- स्वागत के दौरान पुलिसकर्मी ने बेहद नजदीक से मंत्री को गोली मारी
    Naba Kishore Das: चश्मदीद ने बताया- स्वागत के दौरान पुलिसकर्मी ने बेहद नजदीक से मंत्री को गोली मारी

    भुवनेश्वर, जागरण डिजिटल डेस्क। ओडिशा के झारसुगुड़ा में गोली लगने से घायल स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास (Naba Kishore Das) की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उन्हें एयरलिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। घटना के वक्त वहां पर मौजूद एक चश्मदीद ने घटना को लेकर बताया कि मंत्री के स्वागत के लिए काफी संख्या में लोग जुटे थे। अचानक भीड़ से गोली चलने की आवाज आई। जबतक कोई कुछ समझ पाता तब तक ASI गोपाल दास मंत्री पर फायर कर चुका था। 

    गोली मारकर भाग रहा था पुलिसकर्मी

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए चश्मदीद ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री एक जन शिकायत कार्यालय के उद्घाटन के लिए आए थे। वे कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए थे। जब वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। अचानक भीड़ में से एक गोली चलने की आवाज़ सुनाई दी। हमने देखा कि एक पुलिसकर्मी मंत्री नव किशोर दास को नज़दीक से गोली मारकर भाग रहा है।

    सरकारी रिवॉल्वर से ASI ने की फायरिंग

    घटना को लेकर ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने बताया कि पुलिसकर्मी गोपाल दास ने गांधी चौक फांडी में स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को गोली मार दी। आरोपित पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस विभाग की तरफ से उसे रिवॉल्वर जारी किया गया था, जिससे उसने मंत्री को गाली मारी। वह एएसआई के पद पर तैनात है। घटना के बाद मंत्री को विशेष विमान द्वारा अपोलो अस्पताल भुवनेश्वर ले जाया जा रहा है।

    मंत्री के सीने में बाईं ओर लगी गोली

    हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि किस वजह से उसने गोली चलाई। खबरों के मुताबिक, एएसआई गोपाल दास ने स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास के सामने आकर पांच राउंड फायरिंग की। हालांकि, मंत्री को एक गोली लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास के सीने में बाईं ओर गोली लगी है। 

    खबरें और भी

    Naba Kisore Das Shot: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को ASI ने सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

    Naba Kishore Das: कौन हैं ओडिशा सरकार के मंत्री नब किशोर दास, सोने का कलश दानकर आए थे सुर्खियों में