Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Naba Kishore Das: कौन हैं ओडिशा सरकार के मंत्री नब किशोर दास, सोने का कलश दान कर आए थे सुर्खियों में

    By Jagran NewsEdited By: Nitesh Srivastava
    Updated: Sun, 29 Jan 2023 01:56 PM (IST)

    Who is Naba Kishore Das संबलपुर में छात्र राजनीति से अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास परिवार में पांच भाई बहनों में ती ...और पढ़ें

    Who is Naba Kishore Das। नव कुमार दास (फाइल फोटो)
    Who is Naba Kishore Das। नव कुमार दास (फाइल फोटो)

     झारसुगुड़ा/ अनुगुल/ भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। Who is Naba Kishore Das- ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास पर जानलेवा हमला हुआ है, उन पर एक पुलिसकर्मी ने उस वक्त गोलियां दागी जब वह एक जनसभा में शामिल होने जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके सीने पर एक गोली लगी है जबकि हमले के वक्त कई राउंड फायरिंग की आवाज सुनाई दी थी। ताजा अपडेट के अनुसार दास की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नब किशोर दास की गिनती ओडिशा के प्रभावशाली राजनीतिज्ञों में होती है। वह अपने संपत्ति को लेकर खासे चर्चित माने जाते हैं। उनके पास कई महंगी गाड़ियां हैं। जिस इलाके में उन्हें गोली मारी गई है, वहां उनका खासा रसूख माना जाता है। चार साल पहले तक वह कांग्रेस में शामिल थे, बीजद में शामिल होने के कुछ ही समय बाद उन्हें मंत्री पद दे दिया गया था।

    छात्र राजनीति से स्वास्थ्य मंत्री तक का सफर

    परिवार में पांच भाई बहनों में तीसरे नव किशोर दास ने अपने सियासी सफर के शुरुआत छात्र जीवन से ही कर दी थी। अस्सी के दशक में संबलपुर जिले के गंगाधर मेहेर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान वह कांग्रेस के नेता बने। कई सालों तक कांग्रेस के साथ रहने के बाद चार साल पहले उन्होंने बीजद का दामन थामा था और कुछ सालों में ही उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दे दी गई।

    झारसुगुड़ा से लगातार तीन बार विधायक के पद पर दर्ज की जीत

    नव किशोर दास ने झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र से 2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2009 में फिर उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते। 2014 के चुनाव में भी दास ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में झारसुगुड़ा विधानसभा से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। साल 2019 के चुनाव में वे लगातार तीसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए। नव किशोर दास को क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माना जाता है।

    खबरें और भी

    सोने का कलश दान देकर सुर्खियों में आए थे मंत्री

    उल्लेखनीय है कि बीजू जनता दल (BJD) के वरिष्ठ नेता नव किशोर दास हाल ही में खबरों में थे, जब उन्होंने कथित तौर पर महाराष्ट्र के एक मंदिर में 1 करोड़ रुपये से अधिक का सोने का कलश दान किया था। दास ने कथित तौर पर महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर को 1.7 किलोग्राम सोने और 5 किलोग्राम चांदी से बने कलश दान किया था, जो देश के प्रसिद्ध शनि मंदिरों में से एक है। 

    यह भी पढ़ें: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को ASI ने सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

    यह भी पढ़ें : चश्मदीद ने बताया- स्वागत के दौरान पुलिसकर्मी ने बेहद नजदीक से मंत्री को गोली मारी