Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Naba Kisore Das Shot: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को ASI ने सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

    By Jagran NewsEdited By: Yashodhan Sharma
    Updated: Sun, 29 Jan 2023 03:25 PM (IST)

    ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और बीजद के वरिष्ठ नेता नव दास को एक पुलिसकर्मी ने जनसभा में जाने के दौरान गोली म ...और पढ़ें

    ब्रजराजनगर में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और बीजद के वरिष्ठ नेता नव दास के सीने में लगी गोली
    ब्रजराजनगर में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और बीजद के वरिष्ठ नेता नव दास के सीने में लगी गोली

    झारसुगुड़ा/ अनुगुल/ भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और झारसुगुड़ा के विधायक नव किशोर दास को एक पुलिसकर्मी ने जनसभा में जाने के दौरान गोली मार दी। एएसआई गोपाल दास ने करीब से मंत्री पर छह राउंड फायर किए, जिसमें से एक गोली सीने में लगी है। आनन-फानन में नव किशोर दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रहा है। घटना दोपहर करीब सवा बारह बजे झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में गांधी चौक पर हुई।

    इस मामले पर जानकारी देते हुए ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने कहा कि गांधी चौक पुलिस अधिकारी गोपाल दास ने स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को गोली मारी है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। ASI ने सरकारी रिवाल्वर से गोली मारी है। पुलिसकर्मी ने वाहन से बाहर निकलते ही नव दास पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मी ने 6 राउंड गोली चलाई थी, जिसमें एक गोली उनके सीने में लगी है।

    (मंत्री पर गोली चलाने का आरोपित ASI गोपाल दास की तस्वीर)

    उन्हें बड़े अस्पताल में स्थानांतरित किये जाने की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि, फायरिंग के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। आरोपित पुलिसकर्मी को हिरासत में लिया गया है। पुलिसकर्मी से पूछताछ जारी है। इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य मंत्री पर फायरिंग की घटना के बाद बीजद कार्यकर्ताओं के धरने पर बैठने से मौके पर तनाव व्याप्त है।

    CM ने क्राइम ब्रांच को दिए जांच के निर्देश

    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को गोली मारने की घटना की निंदा की है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए मामले की जांच क्राइम ब्रांच से कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा है।

    खबरें और भी

    सोने का कलश दान कर सुर्खियों में आए थे मंत्री

    उल्लेखनीय है कि बीजू जनता दल (BJD) के वरिष्ठ नेता नव किशोर दास हाल ही में खबरों में थे, जब उन्होंने कथित तौर पर महाराष्ट्र के एक मंदिर में 1 करोड़ रुपये से अधिक का सोने का कलश दान किया था। दास ने कथित तौर पर महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर को 1.7 किलोग्राम सोने और 5 किलोग्राम चांदी से बने कलश दान किया था, जो देश के प्रसिद्ध शनि मंदिरों में से एक है।

    झारसुगुड़ा से लगातार तीन बार विधायक के पद पर दर्ज की जीत

    नव किशोर दास ने झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र से 2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2009 में फिर उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते। 2014 के चुनाव में भी दास ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में झारसुगुड़ा विधानसभा से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। साल 2019 के चुनाव में वे लगातार तीसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए। नव किशोर दास को क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माना जाता है। 

    Naba Das: स्वास्थ्य मंत्री को गोली मारने की घटना की क्राइम ब्रांच करेगी जांच, CM नवीन पटनायक ने दिया निर्देश

    Naba Kishore Das: चश्मदीद ने बताया- स्वागत के दौरान पुलिसकर्मी ने बेहद नजदीक से मंत्री को गोली मारी