यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Odisha Deputy CM: कौन हैं ओडिशा के 2 डिप्टी CM कनक वर्धन सिंहदेव और प्रवाती पारिदा? किस सीट से लड़ा चुनाव
Odisha Deputy CM ओडिशा में नए मुख्यमंत्री के दो मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। पार्टी ने कनक वर्धन सिंहदेव एवं प्रवाती परिदा को उपमुख्यमंत्री को बना ...और पढ़ें

HighLights
- कनक वर्धन सिंहदेव की कुल संपत्ति 67.3 करोड़ है
डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। Two Deputy CM Of Odisha ओडिशा में नए मुख्यमंत्री पद के लिए कई दिनों से जारी सस्पेंस आज खत्म हो गया और क्योंझर सीट से भाजपा विधायक मोहन चरण माझी ओडिशा में मुख्यमंत्री बनेंगे।
ओडिशा में 24 साल बाद भाजपा ने एंट्री की है। इनके अलावा इस बार पार्टी ने ओडिशा में दो मुख्यमंत्रियों (Odisha Two Deputy CM) वाला फॉर्मूला अपनाया है और कनक वर्धन सिंहदेव (Kanak Vardhan Singhdeo) एवं प्रवाती परिदा (Pravati Parida) को उपमुख्यमंत्री को बनाया जाएगा।
कनक वर्धन सिंहदेव (Kanak Vardhan Singhdeo) का सियासी सफर
कनक वर्धन सिंहदेव 1995 से 2014 तक लगातार पाटनागढ़ विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे हैं। हालांकि, 2019 के चुनाव में वह बीजद की सरोज मेहर के खिलाफ खड़े हुए थे और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। केवी सिंहदेव ने 2024 के चुनाव में फिर से जीत हासिल की है।
ओडिशा के बनने वाले नए डिप्टी सीएम कनक वर्धन सिंहदेव की कुल संपत्ति 67.3 करोड़ है। वहीं 75 लाख रुपये का उन पर कर्ज भी है। 7.8 करोड़ की चल संपत्ति भी है।
केवी सिंहदेव ओडिशा में बीजद-भाजपा सरकार में उद्योग और शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों में मंत्री थे। केवी सिंहदेव ने बीजद के सरोज कुमर मेहर को हराकर 93823 वोटों के साथ जीत हासिल की है।
कितनी शिक्षा हासिल की है प्रवाती परिदा (Pravati Parida) ने
प्रवाती परिदा पहली बार नीमापड़ा सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। उन्होंने बीजद के दिलीप कुमार नायक को हराकर 95430 वोटों के साथ अपनी जीत दर्ज कराई है। उनकी उम्र 57 वर्ष है। उन्होंने 1995 में उत्कल विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की।
साल 2005 में उसी विश्वविद्यालय से ही पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए की पढ़ाई की। चुनावी हलफनामे के मुताबिक प्रवाती परिदा ने कुल संपत्ति 3.6 करोड़ रुपये बताई है और उनकी कुल आय 31.8 लाख है। इसमें 9 लाख रुपये उनकी अपनी कमाई है।
खबरें और भी
24 सालों बाद बनी ओडिशा में भाजपा कीा सरकार
24 सालों बाद ओडिशा में एंट्री करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस बार 147 में से 78 सीटें जीतकर सरकार बनाई है। वहीं बीजद को 51 और कांग्रेस को 14 विधानसभा सीटें मिली हैं। ओडिशा में 13 मई 20 मई, 25 मई और 1 जून को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था।