Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha New CM: मोहन चरण माझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, 2 डिप्टी CM भी लेंगे शपथ

    Updated: Tue, 11 Jun 2024 06:51 PM (IST)

    काफी दिनों से ओडिशा में नए मुख्मंत्री की चर्चा जारी थी। मोहन चरण माझी ओडिशा में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए हैं। केंदुझर सदर के विधायक मोहन चरण मा ...और पढ़ें

    मोहन चरण माझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री
    मोहन चरण माझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री

    HighLights

    1. मोहन चरण माझी 12 जून को लेंगे ओडिशा के नए सीएम पद की शपथ
    2. कनकवर्धन सिंहदेव और प्रभाती प्रविदा होंगे डिप्टी सीएम

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha New CM ओडिशा में मुख्यमंत्री पद के लिए चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो गया है। मोहन चरण माझी ओडिशा भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनेंगे।

    इसी के साथ ही पार्टी ने ओडिशा में दो मुख्यमंत्रियों वाला फार्मुला अपनाते हुए कनक वर्धन सिंहदेव एवं प्रभाति प्रविदा को उपमुख्यमंत्री बनाया है।

    विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

    ओडिशा विधानसभा चुनाव-2024 के नतीजे 4 जून को घोषित होने के बाद आज भाजपा विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सबकी सहमति से मोहन चरण माझी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को 4.5 करोड उडिया लोगों की सेवा के लिए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की है। भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि मोहन मांझी ओडिशा के मुख्यमंत्री होंगे। मोहन मांझी क्योंझर से विधायक हैं।

    राजनाथ सिंह ने कहा है कि यह महत्वपूर्ण घोषणा भाजपा विधायक दल की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार की गई है। इसी के साथ ओडिशा के इतिहास में एक नया पन्ना जुड़ गया है।

    ये होंगे डिप्टी सीएम

    इसी के साथ राज्य में दो उपमुख्यमंत्री पाटनागढ़ के विधायक कनकवर्धन सिंह देव और नीमापडा से विधायक प्रभाति प्रविदा को उप मुख्यमंत्री के लिए चुना गया है।

    कनक वर्धन सिंहदेव 1995 से 2014 तक, लगातार पाटनागढ़ विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे। 2019 के चुनाव में वह बीजद की सरोज मेहर से हार गए थे। केवी सिंहदेव ने 2024 के चुनाव में फिर से जीत हासिल की है।

    खबरें और भी

    केवी सिंहदेव ओडिशा में बीजद-भाजपा सरकार में उद्योग और शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों में मंत्री थे। उधर, प्रभाती परिड़ा पहली बार नीमापड़ा सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची थी जिन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

    बैठक में ये हुए शामिल

    बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव के साथ विजयी विधायकों ने भाग लिया। उन्होंने नवनिर्वाचित विधायकों और सांसदों से चर्चा की।

    बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जुएल ओराम, अश्विनी वैष्णव, सासंद संगीता सिंह देव, अपराजिता षड़ंगी, बैजयंत पंडा, रुद्र पाणी, प्रदीप पाणिग्रही, विधायक सुरेश पुजारी, कनकवर्धन सिंह देव, जयनारायण मिश्रा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल मौजूद थे।

    इतनी मिली भाजपा को सीटें

    ओडिशा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 13 मई से चार चरणों (13, 20 मई, 25 और 1 जून) में हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में अच्छा प्रदर्शन किया। भाजपा ने 78 सीटें जीतीं और सरकार बनाई। बीजद को 51 और कांग्रेस को 14 सीटें मिली हैं।

    ये भी पढ़ें-

    Mohan Charan Majhi: कौन हैं ओडिशा के नए CM मोहन चरण माझी, जानिए उनके बारे में खास बातें

    PM Road Show Odisha: नई सरकार बनने से पहले PM मोदी भुवनेश्वर में करेंगे भव्य रोड शो, BJP का होगा शक्ति प्रदर्शन