Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Road Show Odisha: नई सरकार बनने से पहले PM मोदी भुवनेश्वर में करेंगे भव्य रोड शो, BJP का होगा शक्ति प्रदर्शन

    Updated: Mon, 10 Jun 2024 11:55 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ओड़िशा में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले भुवनेश्वर में भव्य रोड शो आयोजित होगा। यह रोड शो जयदेव विहार से जनता ...और पढ़ें

    नई सरकार बनने से पहले PM मोदी भुवनेश्वर में करेंगे भव्य रोड शो (फाइल फोटो)
    नई सरकार बनने से पहले PM मोदी भुवनेश्वर में करेंगे भव्य रोड शो (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. जयदेव विहार से जनता मैदान तक होगा रोड शो
    2. पीएम मोदी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने आ रहे हैं

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। PM Modi Road Show In Odisha ओडिशा में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भुवनेश्वर में रोड शो करेंगे। मोदी 12 जून बुधवार शाम को रोड शो करने वाले हैं।

    रोड शो जयदेव विहार से जनता मैदान तक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने ओडिशा आ रहे हैं।

    12 जूट को होगा शपथ ग्रहण समारोह

    गौरतलब है कि 12 जून को ओडिशा के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह निर्धारित किया गया है। शपथ ग्रहण उत्सव जनता मैदान में होगा। ऐसे में जनता मैदान में भाजपा की तरफ से तैयारी शुरू हो गई है।

    इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी भाग लेंगे। इसे देखते हुए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से किया गया है।

    24 साल बाज ओडिशा में भाजपा की सरकार

    यहां उल्लेखनीय है कि ओडिशा में पहली बार भारतीय जनता पार्टी अपने बूते सरकार बनाने जा रही है। 24 वर्ष से लगातार सत्ता में काबिज बीजू जनता दल से सत्ता छीनने के बाद भाजपा की तरफ से शपथ ग्रहण उत्सव को यादगार बनाने की पूरी तैयारी चल रही है।

    पार्टी शपथ ग्रहण उत्सव से पहले भव्य रोड शो के जरिए एक बार अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगी। वहीं शपथ ग्रहण उत्सव एवं प्रधानमंत्री के रोड शो को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

    ये भी पढे़ं-

    Odisha News: कौन होगा ओडिशा का मुख्यमंत्री? कल BJP विधायक दल की बैठक में होगा फैसला, इनका नाम लिस्ट में शामिल

    PM Modi Cabinet Oath Ceremony: Odisha के इन सांसदों ने ली मंत्रीपद की शपथ, पीएम मोदी की कैबिनेट 3.0 में मिली जगह

    खबरें और भी