Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha News: कौन होगा ओडिशा का मुख्यमंत्री? कल BJP विधायक दल की बैठक में होगा फैसला, इनका नाम लिस्ट में शामिल

    Updated: Sun, 09 Jun 2024 10:29 PM (IST)

    ओडिशा का मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसरो लेकर काफी चर्चा की जा रही है और ऐसे में मंत्रिपरिषद में किसे जगह मिलेगी इस पर भी पूरे राज्य में चर्चा जारी है। हाल ...और पढ़ें

    कौन होगा ओडिशा का मुख्यमंत्री? कल BJP विधायक दल की बैठक में होगा फैसला, इनके नाम पर विचार जारी
    कौन होगा ओडिशा का मुख्यमंत्री? कल BJP विधायक दल की बैठक में होगा फैसला, इनके नाम पर विचार जारी

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री की रेस में सुरेश पुजारी सबसे आगे
    2. पूरे राज्य में जारी है नए सीएम बनने की चर्चा

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha New CM भाजपा राज्य में सरकार बनाएगी, हालांकि मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। मंत्रिपरिषद में किसे जगह मिलेगी इस पर भी राज्यभर में चर्चा चल रही है। लेकिन पार्टी ने अभी तक इस सब पर अपना मुंह नहीं खोला है।

    आज दिल्ली से लौटने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की संसदीय समिति इस बारे में फैसला लेगी। हालांकि सोमवार को होने वाली भाजपा की विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम सर्वसम्मित से घोषित किए जाने की सूचना राज्य भाजपा की तरफ से मिल रही है।

    67 फिसदी नए चेहरे चुने गए इस बार

    इतना ही नहीं भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों में से कुछ दिग्गजों को छोड़कर 67 प्रतिशत नए चेहरे हैं और पहली बार विधानसभा में आ रहे हैं। इसलिए कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले चयन का आधार क्या होगा इस पर अब चर्चा हो रही है।

    मंत्री बनने का आधार है- साफ छवि, कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं, प्रशासनिक कौशल और जनसंपर्क। तो किसके नामों पर चर्चा हो रही है? आइए जानते हैं।

    इनका नाम है शामिल

    अनुभवी विधायक सुरेश पुजारी, कनक वर्धन सिंह देव, जय नारायण मिश्रा, मोहन माझी, रवि नायक और सूरमा पाढ़ी हैं जबकि नए चेहरों के रूप में पृथ्वीराज हरिचंदन, सूर्यवंशी सूरज, लक्ष्मण बाग, संपदा स्वांई, सनातन बिजली, अमर नायक, विभूति जेना, सिद्धांत महापात्रा, डॉ. मुकेश महालिंग, भवानी शंकर भोई, नित्यानंद गोंड, डॉ. फकीर मोहन नायक और प्रभाती परिड़ा का नाम शामिल है।

    खबरें और भी

    शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर

    उधर, मुख्यमंत्री का नाम अभी स्पष्ट नहीं है जबकि 12 तारीख को शपथ ग्रहण समारोह के लिए जनता मैदान में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस पद के लिए प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन समल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा के नामों की चर्चा है।

    केंद्र द्वारा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद 10 जून की सुबह विधायक दल की बैठक होगी। संसदीय बोर्ड की बैठक की सिफारिश के साथ विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम सर्वसम्मति से तय किया जाएगा।

    ओडिशा का मुख्यमंत्री कौन होगा? होगा कल फैसला

    आज दिल्ली से लौटने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि 12 जून की शाम को जनता मैदान उड़िया अस्मिता का प्रतिबिंब होगा। मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका फैसला पार्टी की संसदीय समिति करेगी। इस पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री की दौड़ में बिल्कुल नहीं हैं।

    इस बीच, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण कुमार षड़ंगी जनता मैदान पहुंचे जहां शपथ ग्रहण समारोह होना है। महोत्सव में प्रधानमंत्री के साथ विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में लगभग 35,000 लोग शामिल होंगे और विस्तृत व्यवस्था चल रही है।

    ये भी पढ़ें-

    PM Modi Cabinet Oath Ceremony: Odisha के इन सांसदों ने ली मंत्रीपद की शपथ, पीएम मोदी की कैबिनेट 3.0 में मिली जगह

    Odisha News : ओडिशा के नए CM के शपथ ग्रहण समारोह में बदलाव, अब इस दिन बनेगी सरकार