Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नवीन पटनायक के कांप रहे थे हाथ... VIDEO देख असम के CM हिमंत का छलका दर्द; पांडियन पर आया गुस्सा!

    Updated: Tue, 28 May 2024 10:04 PM (IST)

    CM Himanta पांडियन नवीन की बीमारी पर पर्दा डाल रहे हैं।एक वायरल वीडियो ने एक बार फिर मुख्यमंत्री की बीमारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। असम के मुख्यमंत्र ...और पढ़ें

    नवीन पटनायक के कांप रहे थे हाथ... VIDEO देख असम के CM हिमंत का छलका दर्द (फाइल फोटो)
    नवीन पटनायक के कांप रहे थे हाथ... VIDEO देख असम के CM हिमंत का छलका दर्द (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. नवीन पटनायक के हाथ के कंपन को नियंत्रण कर रहे पांडियन- सीएम हिमंत
    2. आराम करने की उम्र में पांडियन उनसे करवा रहे हैं सभा- सीएम हिमंत सरमा

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। CM Himanta Biswa Sarma पांडियन, नवीन की बीमारी पर पर्दा डाल रहे हैं।एक वायरल वीडियो ने एक बार फिर मुख्यमंत्री की बीमारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और राज्य के भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर सवाल उठाए हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यह सवाल उठाने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

    एक ट्वीट में हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी चिंता व्यक्त की और कहा कि यह एक बहुत दुखद वीडियो था। इसमें नवीन बाबू के हाथ कंपन को वीके पांडियन नियंत्रित करते हैं। मैं यह कल्पना करके हैरान हूं कि तमिलनाडु का एक सेवानिवृत्त पूर्व नौकरशाह ओडिशा के भविष्य को कैसे नियंत्रित कर रहा है।

    हिमंत बिस्वा सरमा ने नवीन पटनायक को लेकर क्या कहा

    हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा, ओडिशा की बागडोर एक बार फिर राज्य के लोगों को सौंपने के लिए दृढ़ संकल्पित है। वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक सभा में मुख्यमंत्री संबोधन करते समय उनके हाथ की अवस्था देखने पर कोई भी कह सकता है कि मुख्यमंत्री कितने अस्वस्थ हैं। मुख्यमंत्री हाथ के ऊपर कैमरा पड़ते ही पांडियन उसे छिपाने का प्रयास करते दिख रहे है। इंटरनेट मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

    नवीन पटनायक अस्वस्थ होने के बावजूद उन्हें बारंबार चुनावी सभा में शामिल किया जा रहा है। इस पर आम लोग अब सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। ऐसी अवस्था में मुख्यमंत्री को आराम करना चाहिए, इस तरह के यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    ओडिशा में BJP बनाएगी डबल इंजन की सरकार... जाजपुर में गरजे अमित शाह, BJD सरकार पर बोला हमला

    नवीन के गढ़ में अमित शाह भरेंगे हुंकार, तीन जगह जनसभा को करेंगे संबोधित; ये हैवीवेट नेता भी करेंगे पार्टी का प्रचार