Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भुवनेश्वर से दिल्ली जा रहे Vistara विमान का शीशा टूटा, 169 यात्रियों की अटकी सांसें; 10 मिनट के अंदर...

    Updated: Wed, 01 May 2024 07:41 PM (GMT+05:30)

    Bhubaneswar to Delhi flight ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में बुधवार को कालबैशाखी के प्रभाव से ओलावृष्टि हुई जिससे शाम के समय लोगों को भीषण गर्मी से थोड ...और पढ़ें

    भुवनेश्वर से दिल्ली जा रहे Vistara विमान का शीशा टूटा, 169 यात्रियों की अटकी सांसें (फाइल फोटो)
    भुवनेश्वर से दिल्ली जा रहे Vistara विमान का शीशा टूटा, 169 यात्रियों की अटकी सांसें (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. विमान में 169 यात्रियों के साथ आठ क्रु सदस्य थे
    2. विस्तारा का विमान भुवनेश्वर से दिल्ली जा रहा था

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Bhubaneswar to Delhi Vistara flight ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में बुधवार दोपहर कालबैशाखी के प्रभाव से ओलावृष्टि हुई, जिससे शाम के समय लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, इस दौरान राजधानी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

    जानकारी के मुताबिक, भुवनेश्वर से दिल्ली के लिए रवाना हुए विस्तारा विमान के ऊपर भी ओलावृष्टि हुई। परिणाम स्वरूप उड़ान सेवा प्रभावित हुई। विमान की भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग कराई गई। गनीमत रही कि किसी प्रकार की कोई अनहोनी नहीं हुई और विमान के सुरक्षित लैंडिंग के साथ ही उसमें सवार यात्री सुरक्षित उतर गए।

    उड़ान भरने के 10 मिनट बाद करानी पड़ी लैंडिंग

    मिली जानकारी के अनुसार, विस्तारा का विमान भुवनेश्वर से दिल्ली जा रहा था। आकाश में उड़ान भरने के बाद अचानक ओलावृष्टि शुरू हो गई। ओलावृष्टि के कारण विंड सील क्रेक हो गया। ऐसे में उड़ान भरने के 10 मिनट के अंदर ही विमान को आनन-फानन में भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर लैंडिंग करानी पड़ी।

    यहां संदेह किया जा रहा है कि विंडशील्ड पहले से ही टूटा था और ओलावृष्टि के कारण क्रेक अधिक हो गया। ऐसे में विमान को तत्काल यहां लैंडिंग कराना पड़ा।

    विमान में 169 यात्रियों के साथ आठ क्रु सदस्य थे। सभी यात्री स्वस्थ्य एवं सुरक्षित हैं। यात्रियों के लिए विस्तारा की तरफ से अन्य दो विमान की व्यवस्था की गई, जिससे वह दोबारा दिल्ली रवाना हुए।

    ये भी पढ़ें- 

    दुनिया के 10 सबसे गर्म शहरों में ओडिशा के तीन शहर, अफ्रीका को भी पछाड़ा; झारखंड ने भी लिस्‍ट में बनाई जगह

    हवा में दुश्‍मनों के परखच्‍चे उड़ाने के लिए तैयार स्मार्ट मिसाइल, टेस्टिंग में टारगेट को किया ध्‍वस्‍त

    खबरें और भी