Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दुनिया के 10 सबसे गर्म शहरों में ओडिशा के तीन शहर, अफ्रीका को भी पछाड़ा; झारखंड ने भी लिस्‍ट में बनाई जगह

    Updated: Wed, 01 May 2024 04:02 PM (IST)

    Odisha Weather Update ओडिशा में इन दिनों गर्मी का प्रकोप जारी है। इस मामले में ओडिशा अभी दुनिया के बाकी देशों को भी टक्‍कर दे रहा है। दुनिया के 10 सब ...और पढ़ें

    दुनिया के 10 सबसे गर्म शहरों में ओडिशा के तीन शहर
    दुनिया के 10 सबसे गर्म शहरों में ओडिशा के तीन शहर

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। दुनिया के 10 सबसे गर्म शहरों में से तीन ओडिशा में हैं। बारीपदा दूसरे स्थान पर है, उसके बाद बालेश्वर तीसरे स्थान पर और राजधानी भुवनेश्वर 10वें स्थान पर है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर के वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर यह जानकारी दी है।

    ओमान का जोबा शहर सबसे गर्म 

    उन्होंने कहा है कि मंगलवार को ओमान का जोबा शहर दुनिया का सबसे गर्म शहर था। यहां तापमान 49.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उनके नीचे ओडिशा का बारीपदा रहा। यहां 46.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बालेश्वर तीसरे स्थान पर है।

    यहां का तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अफ्रीका के नादजामेना चौथे स्थान पर हैं। यहां का तापमान 46.0 डिग्री दर्ज किया गया। म्यांमार का चौक शहर पांचवें स्थान पर है। यहां तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नाइजर विल्मा छठे स्थान पर है। यहां का तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    लिस्‍ट में झारखंड भी है शामिल

    झारखंड का जमशेदपुर सातवें स्थान पर है। यहां का तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल का मेदिनीपुर आठवें स्थान पर है। यहां 45.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

    नाइजर की गूज गैमी नौवें स्थान पर हैं। यहां का तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी भुवनेश्वर दसवें स्थान पर है। यहां 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    ये भी पढ़ें:

    कटक से BJD उम्‍मीदवार प्रकाश चंद्र बेहेरा ने भरा पर्चा, शहर में निकाली मोटरसाइकिल रैली; सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

    पुरी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पोर्टिको, छह श्रमिक घायल; चार की हालत गंभीर

    खबरें और भी