Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election: ओडिशा में BJP ने चुनाव समितियों का किया एलान, इन दिग्गज नेताओं के कंधों पर दी बड़ी जिम्मेदारी

    By Sheshnath Rai Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Wed, 14 Feb 2024 08:23 PM (IST)

    भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह से जुट गई है। इस दौरान भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर ओडिशा में विभिन्न समितियों की घोषणा की है। क ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election: ओडिशा में BJP ने चुनाव समितियों का किया एलान
    Lok Sabha Election: ओडिशा में BJP ने चुनाव समितियों का किया एलान

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Lok Sabha Election भाजपा ने 2024 के आम चुनावों के लिए ओडिशा में विभिन्न समितियों की घोषणा की है। कोर कमेटी, चुनाव समिति और अनुशासन समिति की भी घोषणा कर दी गई है।भाजपा कोर कमेटी में 15 सदस्य और तीन विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।

    भाजपा कोर कमेटी सदस्य

    भाजपा कोर कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन समल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, विधायक दल के नेता जयनारायण मिश्रा, सांसद जुएल ओराम, केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडु, पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा सांसद प्रताप षडंगी, सांसद सुरेश पुजारी, सांसद बसंत पंडा, केवी सिंहदेव, समीर महांति, सूरमा पाढ़ी, संबित पात्रा और मानस महांति का नाम शामिल है।

    उसी तरह से विशेष आमंत्रित सदस्यों में सुनील बंसल, विजयपाल सिंह तोमर और लता उसेंडी का नाम शामिल किया गया है।

    भाजपा चुनाव समिति

    भाजपा चुनाव समिति में 15 सदस्य और एक पदेन सदस्य हैं।इसके अलावा तीन विशेष आमंत्रित सदस्य भी हैं।मनमोहन समल, बैजयंत पंडा, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, जयनारायण मिश्रा, जुएल ओरम, बिश्वेश्वर टुडू, प्रताप षड़ंगी, सुरेश पुजारी, बसंत पंडा, केवी सिंहदेव, समीर महांति, सूरमा पाढ़ी, संबित पात्र और मानस महांति को चुनाव समिति का सदस्य बनाया गया है।

    उसी तरह से ऐश्वर्या बिस्वाल को चुनाव समिति के पदेन सदस्य (एक्स अफिसिओ) के रूप में शामिल किया गया है। सुनील बंसल, तोमर एवं लता उसेंडी को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर रखा गया है।

    अनुशासन समिति

    भाजपा की अनुशासन समिति में कुल पांच सदस्य हैं। इनमें प्रताप षडंगी, परशुराम माझी,नमिताराणी साहू, सुदीप्त राय और सुदर्शन नायक शामिल हैं।

    भाजपा वित्त समिति

    भाजपा की वित्त समिति में कुल 10 सदस्यों को शामिल किया गया है। वित्त समिति में बैजयंत पंडा, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, बिश्वेश्वर टुडू, मुरली मनोहर शर्मा, पूर्ण महापात्र, सुदर्शन गोयल, दिवाकर हरिचंदन,विनोद दास एवं डा. मुरली कृष्णा हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Odisha News: चुनाव से पहले नवीन सरकार का छात्रों को बड़ा तोहफा, इन स्टूडेंट्स को मिलेगी इतनी स्कॉलरशिप

    ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: ओडिशा फतह की तैयारी में BJP, तीन दिग्गज नेताओं ने संभाला मोर्चा; फरवरी में होगी सौगातों की बौछार