Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha News: BJP नेता बैजयंत पांडा को मिली जान से मारने की धमकी, कॉल करने वाला बोला- तेरा भी वही हाल होगा...

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 04:00 AM (IST)

    Odisha News बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद बैजयंत पांडा को जान से मारने की धमकी मिली है। किसी ने पांडा के सहायक को फोन पर धमकी दी है कि ...और पढ़ें

    भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद बैजयंत पांडा को हत्या की धमकी ( फाइल फोटो)
    भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद बैजयंत पांडा को हत्या की धमकी ( फाइल फोटो)

    भुवनेश्वर,जागरण संवाददाता। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद बैजयंत पांडा को जान से मारने की धमकी मिली है। किसी ने पांडा के सहायक को फोन पर धमकी दी है कि वह भी मंत्री नव दास की तरह ही मारे जाएंगे। धमकी भरे कॉल के संबंध में दिल्ली पुलिस में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच चल रही है।

    भाजपा के उपाध्यक्ष पांडा के कार्यालय के कार्यकारी सचिव राजेश्वर अरोड़ा ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए जान से मारने की धमकी के संदर्भ में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि किसी ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पांडा के सहायक को किसी ने फोन कर यह धमकी दी है।

    धमकी देने वाले व्यक्ति ने कहा है कि ओडिशा सरकार के मंत्री रहे नव दास के साथ जो हुआ वही जय पांडा के साथ भी होगा। धमकी देने वाला व्यक्ति हिन्दी में बात कर रहा था ऐसे में वह व्यक्ति कहां का है, यह पता नहीं चला है। यह व्यक्तिगत आक्रोश है या फिर इसके पीछे और कोई वजह वह भी पता नहीं चला है। गौरतलब है कि ओडिशा के कैबिनेट मंत्री नव दास की इसी वर्ष दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी।

    अरोड़ा ने कहा है कि इस धमकी के पीछे क्या उद्देश्य है वह स्पष्ट नहीं हुआ है। इस तरह की धमकी को हल्के में लेना चाहिए, ऐसे में सभी तथ्य के साथ दिल्ली पुलिस के पास शिकायत दर्ज करा दी गई है, जिसकी जांच चल रही है। गौरतलब है कि केन्द्रापड़ा के पूर्व सांसद पांडा वर्तमान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करने के साथ ही पार्टी के मुख्य पर्यवेक्षक के तौर पर असम एवं दिल्ली के दायित्व में भी हैं।  

    खबरें और भी