यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BJP ने ओडिशा के 3 सीटों पर घोषित किए लोकसभा प्रत्याशियों के नाम, जानें किसे कहां से मिला टिकट
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी कर दी है। भाजपा ने पंजाब ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए प्रत्याशियों के नामों क ...और पढ़ें

HighLights
- भाजपा ने जाजपुर से डॉ. रबिन्द्र नारायण बेहरा को टिकट दिया
- भाजपा ने कंधमाल से सुकांत कुमार पणिग्रही को टिकट दिया
एएनआई, भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी कर दी है। भाजपा ने पंजाब, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है।
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ओडिशा के तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा ने ओडिशा के जाजपुर से डॉ. रबिन्द्र नारायण बेहरा को टिकट दिया है।
वहीं, कंधमाल लोकसभा सीट से सुकांत कुमार पणिग्रही को मैदान में उतारा है। इसके अलावा कटक लोकसभा सीट पर भर्तृहरि महताब को पार्टी ने टिकट दिया है।
ये भी पढ़ें-
Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले BJD का बड़ा विकेट गिरा, इस सांसद ने पार्टी से दिया इस्तीफा
Lok Sabha Poll 2024: नवीन पटनायक को एक और झटका, अब इस नेता ने छोड़ी पार्टी; 'कमल' का थामा दामन