Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नहीं होगा BJP-BJD का गठबंधन, प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष ने कर दिया सबकुछ क्लियर, कहा- अकेले अपने दम पर सरकार बनाएंगे हम

    Updated: Thu, 14 Mar 2024 01:40 PM (IST)

    Odisha Politics ओडिशा में बीजेपी-बीजेडी के बीच गठबंधन को लेकर लगाए जा रहे अटकलों पर अब विराम लगा दिया गया है। प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष मनमोहन सामल ने कहा ...और पढ़ें

    ओडिशा में भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष मनमोहन सामल।
    ओडिशा में भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष मनमोहन सामल।

    HighLights

    1. लोगों के आशीर्वाद और शुभकामनाओं से हम सरकार बनाएंगे- मनमोहन सामल।
    2. बीजद-भाजपा गठबंधन को लेकर चल रही अटकलें खत्‍म।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। दिल्ली से लौटने के बाद बुधवार को मापतोल कर अपनी बात रखने वाले राज्य भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने गुरुवार को अपनी पुराने वक्तव्य को दोहराया और कहा कि ओडिशा में भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी।

    गठबंधन की अटकलें हुईं खत्‍म

    मनमोहन सामल ने कहा कि ओडिशा में भाजपा सरकार बनाएगी। ओडिशा की अस्मिता को लेकर हम लोगों के पास जाएंगे और चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ओडिशा में अकेले चुनाव लड़ेगी। लोगों के आशीर्वाद और शुभकामनाओं से हम सरकार बनाएंगे। ओडिशा के लोग इस बार चुनाव की कमान संभालेंगे। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से ओडिशा में बीजद-भाजपा गठबंधन को लेकर चल रही अटकलें एक प्रकार से खत्म हो गई है।

    भाजपा ने कर दी है उम्‍मीदवारों की घोषणा

    गौरतलब है कि राज्य में पिछले कुछ दिनों से बीजेडी-बीजेपी गठबंधन को लेकर काफी बातें हो रही हैं। भाजपा ने पहले ही अपने उम्मीदवारों की दो चरणों की सूची की घोषणा कर चुकी है, हालांकि इसमें ओडिशा से एक भी सीट का उल्लेख नहीं किया गया है।

    दूसरी ओर, बीजद ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। इसके अलावा नई दिल्ली में प्रदेश भाजपा नेताओं के शीर्ष नेतृत्व की बैठक ने इस गठबंधन की चर्चा को काफी बल दिया था।

    हालांकि, इन तमाम चर्चा के बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन समल यह स्पष्ट करते आ रहे थे कि राज्य में भाजपा और बीजद के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा और भाजपा अकेले लड़ेगी। लेकिन इसके बाद भी लोगों के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा जारी थी।

    खबरें और भी

    दिल्‍ली में अमित शाह से मिलकर लौटे सामल

    इस बीच, चार दिन तक दिल्ली में डेरा डालने वाले मनमोहन सामल ने भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ गहन बातचीत की। बुधवार को मनमोहन सामल की टीम ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

    इसके बाद वे आज सुबह ओडिशा लौट आए। हालांकि, हवाई अड्डे पर मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान, उन्होंने गठबंधन के बारे में एक नपी-तुली राय दी,जिसने एक बार फिर गठबंधन की चर्चा पर हलचल पैदा कर दी।

    गठबंधन की चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए मनमोहन सामल ने आज सुबह के समय कहा था कि सब कुछ ठीक चल रहा है, हमारी प्रक्रिया चल रही है। हम हर चीज पर चर्चा कर रहे हैं। लेकिन गठबंधन होगा या नहीं इस बारे में उन्होंने साफ तौर पर कुछ नहीं कहा।

    लेकिन दोपहर होते होते मनमोहन सामल ने मीडिया प्रतिनिधियों से बात की और अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा अकेले चुनाव मैदान में जाएगी और चुनाव जीतेगी।

    यह भी पढ़ें: झारखंड के बाद अब ओडिशा की बारी, नितिन गडकरी ने संबलपुर के लिए किया बड़ा एलान; इस चीज के लिए दे दी मंजूरी

    यह भी पढ़ें: नवीन पटनायक का बड़ा एलान: ओडिशा में मेयर-पार्षदों की सैलरी अब डबल, पढ़ें किस पद के लिए कितना बढ़ा पैसा