यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Odisha Politics: '25 साल में महिलाओं की हालत...', नवीन सरकार पर जमकर बरसीं अलका लांबा; खूब सुनाईं खरी खोटी
Odisha Politics ओडिशा दौरे पर पहुंची कांग्रेस महिला शाखा की अध्यक्ष अलका लांबा ने नवीन पटनायक की सरकार और केंद्र सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाईं। कांग्र ...और पढ़ें

HighLights
- ओडिशा में नारी न्याय पदयात्रा निकालेगी कांग्रेस- अलका लांबा
- महिलाओं की सुरक्षा के प्रति नहीं है बीजद सरकार का ध्यान- अलका लांबा
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा दौरे पर आईं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) महिला शाखा की अध्यक्ष अलका लांबा ने बुधवार को राज्य और केंद्र दोनों सरकारों पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र दोनों सरकारें महिला एवं श्रमिक विरोधी हैं।
अलका लांबा ने कहा कि राज्य में महिलाओं की संख्या कुल आबादी की आधी है, लेकिन बीजद सरकार उनकी सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रही है। 25 साल में महिलाओं की हालत बद से बदतर हो गई है। देश में पिछले दो वर्षों में करीब 10 लाख लड़कियां लापता हुई हैं। इनमें ओडिशा की लड़कियां भी शामिल हैं, लेकिन राज्य सरकार उन्हें बचाने में उदासीन है।
उन्होंने आगे कहा कि राज्य में स्वयं सहायक गुट का नाम लेकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की आड़ में सरकार महिलाओं को लूट रही हैं। ऐसे में दोनों ही राज्य एवं केंद्र सरकार को गद्दी से हटाना होगा और इसे केवल महिलाएं ही कर सकती हैं। कहा कि राज्य में महिलाएं, बेरोजगारी व अन्याय की शिकार हैं। इसके प्रतिवाद में बुधवार को कांग्रेस भवन से नवीन निवास तक पदायात्रा निकाली गई।
कांग्रेस की पदयात्रा में सैकड़ों महिलाएं हुईं शामिल
कांग्रेस की पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। हालांकि, इस पदयात्रा को नवीन आवास पहुंचने से पहले ही राजमहल चौक पर रोक दिया गया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने पदयात्रा में शामिल महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
खबरें और भी
कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के बाद अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस भवन से पदयात्रा निकाली गई है। आगामी दिनों में जिला, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर पदयात्रा निकाली जाएगी।
अलका लांबा ने कहा कि ओडिशा में महिलाओं को न्याय नहीं मिल रहा है। मिशन शक्ति कामयाब होता तो इतनी संख्या में महिलाएं आज भुवनेश्वर में सड़क पर नहीं उतरतीं। हमारी यह पदयात्रा महिलाओं को न्याय, बेरोजगारी, किसान समस्या को लेकर निकाली गई है। आगामी दिनों में पूरे प्रदेश में पदयात्रा निकाली जाएगी।