यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ओडिशा में लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज, कल एक दिवसीय दौरे पर आ रहे राजनाथ सिंह; PM मोदी की भी जल्द आने की तैयारी
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के दो दिग्गज नेता ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं। एक तरफ राजनाथ सिंह का गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर नवरंगपुर बरहमपुर और बा ...और पढ़ें

HighLights
- रक्षामंत्री बरहमपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित।
- नवरंगपुर एवं बारीपदा में जिला इकाई के साथ बनाएंगे चुनावी रणनीति।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। आम चुनावों से पहले भाजपा ने राज्य में अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए जोरदार प्रयास शुरू कर दिए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर नवरंगपुर, बरहमपुर और बारीपदा जाने का कार्यक्रम है। राजनाथ सिंह का बरहमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक विशाल रैली को संबोधित करने और चुनावी रणनीति पर नवरंगपुर तथा बारीपदा में जिला इकाइयों के साथ चर्चा करने का कार्यक्रम है।
एक घंटे की सभा में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
भाजपा सूत्रों के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह 22 फरवरी को सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर जगदलपुर होते हुए विशाखापट्नम हवाई अड्डे से नवरंगपुर पहुंचेंगे। वह सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले में भाजपा कोर कमेटी के नेताओं के साथ एक घंटे की बैठक करेंगे।
इसके बाद सिंह दोपहर करीब डेढ़ बजे निजी हेलीकॉप्टर से बरहमपुर की रंगेईलुंडा हवाई पट्टी पहुंचेंगे। वहां दोपहर 1.45 बजे से 2.45 बजे एक घंटे तक पार्टी कार्यकर्ता सभा को संबोधित करेंगे।
आज रात ही एनएसजी टीम पहुंच जाएगी रांची
सिंह इसके बाद हेलीकॉप्टर से मयूरभंज के अरमदा हवाई पट्टी पर उतरेंगे और शाम चार बजे से शाम पांच बजे तक संगठनात्मक एवं चुनावी मुद्दों पर मयूरभंज जिले की भाजपा कोर समिति के सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे।
उनका अरमदा हवाई पट्टी से सीधे दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही एनएसजी टीम आज रात बरहमपुर पहुंचेगी और सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी।
चुनावी रणनीति पर करेंगे चर्चा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन समल ने कहा है कि ''रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 22 फरवरी को ओडिशा के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। वह नवरंगपुर, बरहमपुर और बारीपदा का दौरा करेंगे। वह 2024 की चुनावी रणनीति पर चर्चा करने के लिए बरहमपुर में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
खबरें और भी
पीएम मोदी करेंगे महाप्रभु के दर्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही ओडिशा दौरे पर आएंगे। उनके दौरे का कार्यक्रम एवं तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। यह जानकारी भाजपा के राज्य अध्यक्ष मनमोहन सामल ने दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री इस बार ओडिशा आने पर सबसे पहले महाप्रभु जगन्नाथ जी का दर्शन करेंगे।
इसके बाद चंडीखोल में प्रधानमंत्री का एक विशाल जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। यहां उल्लेखनीय की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 फरवरी को एकदिवसीय दौरे पर ओडिशा के संबलपुर आए थे। वह आईआईएम संबलपुर के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के साथ ही कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास किए थे।