Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha News: बालेश्वर में नशे की बड़ी खेप बरामद, 11 लाख की ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार; जांच में जुटी पुलिस

    By Jagran News Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Wed, 14 Feb 2024 05:36 PM (IST)

    Odisha Crime News ओडिशा के बालेश्वर शहर में सफेद जहर का काला कारोबार यानी कि ब्राउन शुगर का काला कारोबार नहीं थम रहा है। पुलिस ने 57 वर्षीय महिला को ब ...और पढ़ें

    Odisha News: बालेश्वर में नशे की बड़ी खेप बरामद, 11 लाख की ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार;
    Odisha News: बालेश्वर में नशे की बड़ी खेप बरामद, 11 लाख की ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार;

    जागरण संवाददाता, बालेश्वर। ओडिशा के बालेश्वर शहर में सफेद जहर का काला कारोबार यानी कि ब्राउन शुगर का काला कारोबार थमने का नाम मानो नहीं ले रहा है।

    यह कहावत यहां पूरी तरह चरितार्थ हो रही है कि "एक सूरज ढले तो दूसरा उगे" यानी की यदि एक व्यक्ति ब्राउन शुगर के काला कारोबार के जुर्म में चाहे पुरुष हो या फिर महिला गिरफ्तार होकर जेल जाता है या जाती है तो दूसरा व्यक्ति उसके काम को थाम लेता है और उसके काम को जारी रखता है।

    इसी संदर्भ में सहदेव खूंटा की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अरड बाजार नामक स्थान के मस्जिद गली में पुलिस को सूचना मिली कि 57 वर्षीय महिला जिसका नाम सहिला बीवी है ब्राउन शुगर बेच रही है। पुलिस का एक विशेष दल उक्त स्थान पर पहुंचकर छापामारी किया तथा सहिला बीवी नामक उक्त महिला को पकड़ने में कामयाब हो गई।

    110 ग्राम वजन का ब्राउन शुगर जब्त

    इस महिला के पास से 110 ग्राम वजन का ब्राउन शुगर जब्त किया गया, जिसका अनुमानिक मूल्य 11 लाख रुपए बताया गया है। वहीं इस महिला के पास से 2400 रूपए भी जब्त किया गया है।

    इसके पहले भी यह महिला ब्राउन शुगर बचने के आरोप में कई कई बार जेल जा चुकी है। जेल से छूटने के बाद महिला हो या पुरुष फिर से इस घिनौने कार्य में अपने आप को समेट लेते हैं तथा जारी रखते हैं।

    खबरें और भी

    यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर क्या बालेश्वर के अरड बाजार नामक स्थान पर कब रुकेगा ब्राउन शुगर का काला कारोबार। कई दशक बीत गए कई कई बार छापामारी भी किए गए, लेकिन आज तक सफेद जहर का काला कारोबार बालेश्वर शहर के अरड बाजार में शान और शौकत के साथ चलाया जा रहा है।

    आज शाम सहदेव खूंटा थाने मैं उक्त घटना की सूचना सिटी डी एस पी गायत्री प्रधान ने दिया था। उनके साथ सहदेव खूंटा थाना की थाना प्रभारी प्रज्ञा मोहंती भी मौजूद थी।

    ये भी पढ़ें: भाजपा को बीजद ने दे दिया अपना समर्थन, ओडिशा से राज्‍यसभा जाएंगे यह केंद्रीय मंत्री; आज दाखिल करेंगे नामांकन

    ये भी पढ़ें: Odisha News: चुनाव से पहले नवीन सरकार का छात्रों को बड़ा तोहफा, इन स्टूडेंट्स को मिलेगी इतनी स्कॉलरशिप