यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भाजपा को बीजद ने दे दिया अपना समर्थन, ओडिशा से राज्यसभा जाएंगे यह केंद्रीय मंत्री; आज दाखिल करेंगे नामांकन
Odisha Rajya Sabha Election रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भाजपा ने ओडिशा से राज्यसभा का उम्मीदवार बना दिया है और बीजद ने उन्हें अपना समर्थन देने का ...और पढ़ें

HighLights
- नवीन पटनायक ने ओडिशा से खाली हुई तीन राज्यसभा सीट में से दो पर अपने उम्मीदवार का किया एलान।
- तीसरे पर अब होने लगी है जोरो की चर्चा।
- केंद्रीय मंत्री को राज्यसभा भेजने के लिए भाजपा को चाहिए बीजद का साथ।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक बार फिर ओडिशा से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने अश्विनी वैष्णव के नाम की घोषणा की है। वहीं भाजपा की तरफ से अश्विनी वैष्णव को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा के बाद बीजू जनता दल ने उन्हें अपना समर्थन दिया है।
राज्य के हित में बीजद को दिया समर्थन: नवीन पटनायक
बीजद सुप्रीमो मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उन्हें अपना समर्थन देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य के हित को देखते हुए बीजद ने अपना समर्थन दिया है। समर्थन के संदर्भ में बीजद की तरफ से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।
पहले भी संयुक्त उम्मीदवार चुने जा चुके हैं अश्विनी
जानकारी के मुताबिक, अश्विनी वैष्णव भाजपा से राज्यसभा के उम्मीदवार बने हैं। भाजपा से अश्विनी को जीतने के लिए 37 विधायकों का समर्थन जरूरी है। भाजपा के पास यह संख्या नहीं है। भाजपा के पास वर्तमान समय में 22 विधायक हैं। पहले ही बीजद की तरफ से 2 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।
तीसरी सीट को लेकर असमंजस की स्थिति बनी थी, जो कि अब स्पष्ट हो गई है। ओडिशा से तीन सदस्य राज्यसभा जाएंगे। इसमें दो बीजद से हैं, जबकि एक भाजपा से अश्विनी वैष्णव हैं। इससे पहले 2019 में अश्विनी वैष्णव भाजपा एवं बीजद के संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा के लिए चुने गए थे।
खबरें और भी
भुवनेश्वर पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे रेल मंत्री
यहां उल्लेखनीय है कि पहले ही बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक ने ओडिशा से खाली हुई तीन राज्यसभा सीट में से पहले ही दो पर अपने उम्मीदवार की घोषणा की थी। दोनों ही उम्मीदवार देवाशीष सामंतराय, शुभाशीष खुंटिया ने मंगलवार को अपना नामांकन किया है। ऐसे में तीसरे नाम को लेकर चर्चा हो रही थी।
इधर, ओडिशा से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद भुवनेश्वर पहुंचे रेल मंत्री रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का भुवनेश्वर बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वैष्णव ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का अनुशासित कार्यकर्ता हूं। पार्टी के सभी फैसले पार्टी द्वारा लिए जाते हैं। मैं प्रधानमंत्री का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे एक बार फिर लोगों की सेवा करने का मौका दिया।
#WATCH भुवनेश्वर, ओडिशा: राज्यसभा के लिए नामांकित होने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "मैं भाजपा का एक अनुशासित कार्यकर्ता हूं...मुझे एक बार फिर अपनी सेवाएं देने की अनुमति देने के लिए मैं पार्टी नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं।" pic.twitter.com/LlJzfnqsWa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2024
यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Election 2024: ओडिशा के तीन सीटों में से दो के उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, तीसरे के नाम पर बना संस्पेंस