Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओडिशा में आम चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका: पूर्व विधायक अंशुमान महांति ने छोड़ी पार्टी

    Updated: Wed, 14 Feb 2024 09:42 AM (IST)

    ओडिशा में आम चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक एक के बाद एक पार्टी से इस्‍तीफा देते जा रहे हैं। इस क्रम में अब कांग्रेस के पूर्व विधायक अंशुमान महांति का ...और पढ़ें

    कांग्रेस के पूर्व विधायक अंशुमान महांति की फाइल फोटो।
    कांग्रेस के पूर्व विधायक अंशुमान महांति की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. दो दिन पहले ही बरगड़ अताबिरा के पूर्व कांग्रेस विधायक निहार महानंद ने भी छोड़ दी थी पार्टी।
    2. महांति केंद्रापड़ा जिले के राजनगर विधानसभा सीट से 2014 से 2019 तक कांग्रेस के विधायक थे।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में कांग्रेस पार्टी को बुधवार को एक और झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक अंशुमान महांति ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शरत पटनायक को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

    अब किस पार्टी में शामिल होंगे अंशुमन? 

    महांति केंद्रापड़ा जिले के राजनगर विधानसभा सीट से 2014 से 2019 तक कांग्रेस के विधायक थे। हालांकि, इस बात की विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है कि उन्होंने पार्टी क्यों छोड़ी। अंशुमन केंद्रपाड़ा जिले में कांग्रेस का एक कद्दावर युवा चेहरा थे। यह पता नहीं है कि अंशुमन कांग्रेस छोड़ने के बाद किस पार्टी में शामिल होंगे।

    आम चुनाव से पहले विधायकों का इस्‍तीफा

    यहां उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही बरगड़ अताबिरा के पूर्व कांग्रेस विधायक निहार महानंद ने भी पार्टी छोड़ दी थी। निहार महानंद के बाद एक और पूर्व विधायक अंशुमान महांति ने पार्टी से इस्तीफा दिया है। आम चुनाव से पहले पूर्व विधायकों का कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: Odisha Politics: नवीन सरकार के 'बैग योजना' का BJP ने किया विरोध, डिलर केंद्र पर रखे बैग किए आग के हवाले

    यह भी पढ़े: मोदी की योजनाओं पर नवीन बाबू लगा रहे अपना ठप्‍पा... भुवनेश्वर पहुंचकर भड़के शिवराज, कहा- आउटसोर्सिंग की चल रही सरकार

    खबरें और भी