Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मोदी की योजनाओं पर नवीन बाबू लगा रहे अपना ठप्‍पा... भुवनेश्वर पहुंचकर भड़के शिवराज, कहा- आउटसोर्सिंग की चल रही सरकार

    Updated: Tue, 13 Feb 2024 02:25 PM (GMT+05:30)

    मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज एक दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उन्‍होंने संवाददाताओं से मुखातिब होते हुए ...और पढ़ें

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।
    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।

    HighLights

    1. एक दिवसीय दौरे पर भुवनेश्‍वर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान।
    2. उन्‍होंने कहा कि यहां अधिकारी सरकार चला रहे हैं, जिन्‍होंने बेलगाम होकर राज्य को भ्रष्टाचार में डुबो दिया है।
    3. कहा- यहां भाजपा की अगली सरकार बनेगी।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में आउटसोर्सिंग की सरकार चल रही है, यहां भ्रष्टाचार की सारी हदें पार हो चुकी हैं, यहां जिंदा व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया जा रहा है। मंगलवार को भुवनेश्वर पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए उक्त बातें कही है।

    ओडिशा में आउटसोर्स को दी गई शासन की व्‍यवस्‍था: शिवराज

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक खुद सरकार नहीं चला रहे हैं, स्थिति देखने से लगता है कि आउटसोर्स को शासन की व्यवस्था दे दी गई है। अधिकारी सरकार चला रहे हैं और वे बेलगाम होकर राज्य को भ्रष्टाचार में डुबो दिया है।

    पीएम मोदी की योजनाओं को अपना बता रहे नवीन बाबू: शिवराज

    ओडिशा में महिलाएं असुरक्षित हैं, महिलाओं पर अत्याचार ने सारी हदें पार कर दी हैं। राज्य सरकार केंद्रीय योजनाओं की री-ब्रांडिंग कर इसे लोगों को दे रही है। ओडिशा के विकास के लिए मोदी द्वारा दिए गए पैसे का ठीक से निवेश नहीं किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि मोदी केंद्र से पैसा भेज रहे हैं और नवीन बाबू इसके ऊपर अपना ठप्पा लगाकर अपनी योजना बता रहे हैं। शिवराज ने कह कि राज्य सरकार जीवित व्यक्ति को मृत घोषित करने से भी पीछे नहीं हट रही है।

    खबरें और भी

    ओडिशा में बहुमत के साथ भाजपा की सरकार: शिवराज सिंह

    शिवराज ने कहा कि ओडिशा में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। लोकसभा में पार्टी को लोगों का भारी समर्थन मिलेगा और विधानसभा में भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। ओडिशा में भाजपा अपनी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। ओडिशा में विकास के लिए मोदी जी राशि भेज रहे हैं, उसका सही ढंग से उपयोग नहीं किया जा रहा है।

    यहां उल्लेखनीय है कि शिवराज सिंह चौहान के भुवनेश्वर पहुंचने पर राज्य भाजपा के नेताओं ने भव्य स्वागत किया। शिवराज सिंह चौहान भुवनेश्वर एयरपोर्ट से सीधे जगतसिंहपुर को रवाना हुए। यहां उन्होंने जगतसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया। इसके बाद शिवराज ने मां सारला का दर्शन कर आशीर्वाद लिया है।

    यह भी पढ़ें: पाकिस्तान-बांग्लादेश में भी जगन्नाथ, भारत के 18 राज्य में जगन्नाथ के नाम से 368 इलाके

    यह भी पढ़ें: Cuttack News: कृमि नाशक दवाई खाकर छात्र-छात्राओं की बिगड़ी तबियत, अभिभावकों में फैली उत्तेजना