Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पाकिस्तान-बांग्लादेश में भी जगन्नाथ, भारत के 18 राज्य में जगन्नाथ के नाम से 368 इलाके

    Updated: Mon, 12 Feb 2024 10:22 PM (IST)

    विश्व ओड़िया भाषा सम्मेलन से पता चला है कि भारतीय उपमहाद्वीप में जगन्नाथ जी के पहले से कई स्थान मौजूद हैं। इससे स्पष्ट है कि जगन्नाथ और जगन्नाथ की संस ...और पढ़ें

    पाकिस्तान-बांग्लादेश में भी जगन्नाथ, भारत के 18 राज्य में जगन्नाथ के नाम से 368 इलाके
    पाकिस्तान-बांग्लादेश में भी जगन्नाथ, भारत के 18 राज्य में जगन्नाथ के नाम से 368 इलाके

    शेषनाथ राय, भुवनेश्वर। ओडिशा के हर जिले और ब्लॉक में जगन्नाथ के नाम के अनुसार एक क्षेत्र है। उस क्षेत्र का नाम चाहे जगन्नाथप्रसाद हो या जगन्नाथपुर। जगन्नाथपटना, जगन्नाथप्रसाद शासन, जगन्नाथपल्ली, जगन्नाथपड़ा, जगन्नाथ खूंटा जैसे क्षेत्र पूरे ओडिशा में आपको जरूर मिल जाएंगे। हालांकि आपको यह जानकर खुशी होगी कि यह ओडिशा तक सीमित ही नहीं है, बल्कि जगन्नाथ का नाम जोड़कर देश-विदेश में भी कई जगह हैं।

    विश्व ओड़िया भाषा सम्मेलन से पता चला है कि भारतीय उपमहाद्वीप में जगन्नाथ जी के पहले से कई स्थान मौजूद हैं। इससे स्पष्ट है कि जगन्नाथ और जगन्नाथ की संस्कृति अनादि काल से भारत के बाहर भी फैली हुई है। पड़ोसी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी जगन्नाथ के नाम वाले कई इलाके हैं।

    बांग्लादेश में भगवान जगन्नाथ के नाम से जुड़े 26 स्थान हैं। इसमें जगन्नाथपुर नाम के अधिक क्षेत्र हैं, जबकि जगन्नाथगंज, जगन्नाथट, जगन्नाथकांडीमाथा, जगन्नाथ, जगन्नाथडी जैसे क्षेत्र बांग्लादेश में हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर सीमा से करीब 300 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के एक इलाके का नाम जगन्नाथ रखा गया है।

    आजादी से पहले वहां भगवान जगन्नाथ का मंदिर भी था। नेपाल में जगन्नाथ का एक पुराना मंदिर है और कई जगहों के नाम भगवान जगन्नाथ के नाम पर रखे गए हैं। श्रीलंका, भूटान, मलेशिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे देशों में जगन्नाथ नाम का क्षेत्र आज भी मौजूद है।

    खबरें और भी

    अगर कागजों पर गौर किया जाए तो अकेले भारत के 18 राज्यों में जगन्नाथ नाम के 368 इलाके हैं। इसमें ओडिशा में सर्वाधिक 168, पश्चिम बंगाल में 79, उत्तर प्रदेश में 70, झारखंड में 16, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में चार-चार, उत्तराखंड, गुजरात, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़ में दो-दो, महाराष्ट्र, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और बिहार में एक-एक क्षेत्र हैं। हालांकि ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश के बाद बांग्लादेश का नंबर है जहां पर जगन्नाथ के नाम से 26 स्थान जुड़े हैं।

    ये भी पढ़ें- Odisha News: ओडिशा में धर्मेंद्र प्रधान ने 384 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, बोले- 2047 तक हमारा देश विकसित होगा

    ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election: ओडिशा फतह की तैयारी में BJP, तीन दिग्गज नेताओं ने संभाला मोर्चा; फरवरी में होगी सौगातों की बौछार