Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओडिशा दौरे पर धर्मेंद्र प्रधान, संबलपुर में स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि; दलीय कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

    By Kamal Kumar Biswas Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 30 Dec 2023 05:19 PM (GMT+05:30)

    नव वर्ष से पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तूफानी दौरे पर ओडिशा के संबलपुर पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रमों में वे शामिल हुए। बताया गया कि वह रविव ...और पढ़ें

    ओडिशा दौरे पर धर्मेंद्र प्रधान, संबलपुर में स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि; दलीय कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
    ओडिशा दौरे पर धर्मेंद्र प्रधान, संबलपुर में स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि; दलीय कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

    HighLights

    1. स्वाधीनता सेनानी छबील साय और उनके साथियों के बलिदान को याद किया गया।
    2. संबलपुर स्टेशन पर धर्मेंद्र प्रधान का दलीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

    संवाद सूत्र, संबलपुर। नव वर्ष से पहले एक बार फिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने तूफानी दौरे पर संबलपुर पहुंचे। यहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने हिस्सा लिया। बताया गया है कि वह रविवार के दिन भी संबलपुर में रहेंगे और दलीय कार्यक्रमों में शामिल लेंगे।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह ट्रेन से संबलपुर पहुंचे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का संबलपुर स्टेशन में दलीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रधान सुबह के समय यहां की आराध्य देवी मां समलेश्वरी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना करने समेत सबके लिए मंगलमय नव वर्ष की कामना की।

    स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

    मंदिर से बाहर निकलने के बाद उन्हें दलीय नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत उपस्थित लोगों को नव वर्ष के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रधान कुदोपाली गांव पहुंचे और वहां आयोजित बलिदान दिन कार्यक्रम में शामिल हुए और देश की आजादी के लिए स्वाधीनता सेनानी छबील साय और उनके साथियों के बलिदान को याद किया।

    इस दौरान शिक्षा मंत्री और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने कुडोपाली में वीर छबील साय और अन्य 56 स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए मशाल जलाई।

    ये भी पढ़ें: New Year: नए साल के जश्न में सराबोर ओडिशा, Bollywood Songs पर थिरके युवा तो बुजुर्गों ने भी लगाए ठुमके

    ये भी पढ़ें: Covid in Odisha: ओडिशा में बढ़ रहे कोरोना के मामले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए दस दिशा निर्देश

    खबरें और भी