Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गाड़ी के नीचे चैन की नींद सो रहे थे मजदूर, किसी ने कर दिया स्‍टार्ट; बरगढ़ में हुए भयानक हादसे में चार की मौत और एक घायल

    Updated: Thu, 18 Jan 2024 02:54 PM (GMT+05:30)

    ओडिशा के बरगढ़ जिले में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात हुए एक हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई है जबकि एक घायल है। उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया ...और पढ़ें

    फोटो : इसी बोरवेल गाड़ी से हुआ हादसा।
    फोटो : इसी बोरवेल गाड़ी से हुआ हादसा।

    संवाद सूत्र, संबलपुर। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात बरगढ़ जिला के मेलच्छामुंडा थाना इलाके में हुए एक दर्दनाक हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि अन्य एक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि मृतक और घायल मजदूर मध्यप्रदेश के हैं और बोरवेल खुदाई के लिए बरगढ़ आए थे।

    गाड़ी के नीचे सोए थे मजदूर

    अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा मेलच्छामुंडा थाना अंतर्गत बिरजाम गांव के निकट हुआ। बोरवेल खुदाई करने आए मध्यप्रदेश के पांच मजदूर रात के समय गाड़ी के नीचे सोए हुए थे तभी किसी अज्ञात कारण से यह हादसा हुआ, जिसमें चार मजदूरों की मौत हो गई।

    गाड़ी के नीचे कुचले गए मजदूर

    ऐसा बताया जा रहा है कि तमिलनाडु की दो बोरवेल गाड़ियों में से एक गाड़ी खराब हो गई थी, जिसके नीचे यह मजदूर सो रहे थे। इससे अनजान चालक ने गाड़ी स्टार्ट कर दिया और गाड़ी के चक्के के नीचे आ जाने से चार मजदूर कुचल गए और एक घायल हो गया। पुलिस की ओर से जांच पड़ताल जारी है और खबर लिखे जाने तक मृतकों का परिचय नहीं मिल सका है।

    यह भी पढ़ें: ओडिशा में ATM लूट गिरोह के आठ सदस्‍य गिरफ्तार, एक फरार; बालेश्वर और मयूरभंज में कई एटीएम को तोड़ रुपए निकालने की कर चुके कोशिश

    यह भी पढ़ें: जुबिन नौटियाल का उड़िया भजन तेजी से हो रहा वायरल, खुद सीएम पटनायक ने कर दी तारीफ; धुन सुनकर आप भी हो जाएंगे दीवाने

    खबरें और भी