Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जुबिन नौटियाल का उड़िया भजन तेजी से हो रहा वायरल, खुद सीएम पटनायक ने कर दी तारीफ; धुन सुनकर आप भी हो जाएंगे दीवाने

    Updated: Tue, 16 Jan 2024 03:31 PM (GMT+05:30)

    जुबिन नौटियाल की जगन्नाथ मंदिर परिक्रमा परियोजना से जुड़ा भजन हर किसी के मन को भा रहा है। हर उड़िया इससे अपनी भावना को जोड़ पा रहे हैं। खुद प्रदेश के ...और पढ़ें

    जुबिन नौटियाल के उड़िया भजन ने जीता लोगों का दिल।
    जुबिन नौटियाल के उड़िया भजन ने जीता लोगों का दिल।

    जासं, भुवनेश्वर। पुरी जगन्नाथ मंदिर परिक्रमा परियोजना के उद्घाटन समारोह को लेकर ना सिर्फ ओडिशा, बल्कि पूरा देश जगन्नाथमय हो गया है। लोकप्रिय गायक जुबिन नौटियाल द्वारा गायी गई जगन्नाथ मंदिर परिक्रमा परियोजना से जुड़ी जगन्नाथ भजन हर उड़िया की भावनाओं को जोड़ रही है।

    जुबिन नौटिया का उड़िया भजन हुआ हिट

    मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा जगन्नाथ धाम भाव एवं भक्ति से भर गया है। यह सब महाप्रभु की इच्छा से संभव हुआ है। लोकप्रिय गायक जुबिन नौटियाल की आवाज में भव्य जगन्नाथ मंदिर परिक्रमा परियोजना के ऊपर बना यह भक्ति गीत हर उड़िया की भावनाओं को जोड़ रहा है।

    सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड

    संगीत में जगन्नाथ मंदिर परिक्रमा परियोजना की खूबसूरती को सुंदर तरीके से वर्णन किया गया है। मंदिर की परिक्रमा से लेकर मेघनाद की दीवार तक, 22 सीढ़ी एवं भक्तों को मिल रहे दिव्य अनुभव को इस गीत में वर्ण किया गया है। वहीं दूसरी ओर भजन एक्स पर भी ट्रेंड कर रहा है। श्रीमंदिर खुशी ओडिशा खुशी के नाम से भजन ट्रेंड कर रहा हैं।

    यह भी पढ़ें: बस चंद और घंटे: पुरी जगन्‍नाथ मंदिर परियोजना उद्घाटन के लिए तैयार, CM पटनायक ने जारी कर दिया वीडियो; कही ये बात

    यह भी पढ़ें: फोन पर बात करने से टोका तो बेटी को आया गुस्‍सा, चाकू से मां-बाप पर किया जानलेवा हमला; पिता गंभीर रूप से जख्‍मी

    यह भी पढ़ें: अमीर परिवार से संपर्क में आया... समस्याओं को सुलझाने के लिए पैसे भी ठगे, अब महिला से दुष्कर्म के प्रयास में ज्योतिषी गिरफ्तार

    खबरें और भी