यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नक्सलियों के गढ़ में बेखौफ फहरा दिया था तिरंगा, ये हैं रियल लाइफ 'सिंघम' IPS हिमांशु लाल; अब संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी
ओडिशा पुलिस ने आईपीएस स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। इस क्रम में कई अफसरों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। इस लिस्ट में ओडिशा पुलिस महकम ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, संबलपुर। ओडिशा पुलिस महकमे में सिंघम के नाम से चर्चित भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हिमांशु लाल को राज्य सरकार ने संबलपुर स्थित उत्तरांचल पुलिस रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है, जबकि यहां पदस्थ आईजी डॉ.दीपक कुमार का तबादला उत्तर- केंद्रांचल रेंज पुलिस आईजी और जयनारायण पंकज को दक्षिणांचल रेंज पुलिस आईजी के रुप में किया है।
नकली दवाओं के कारोबार का किया था पर्दाफाश
आईपीएस हिमांशु लाल इससे पहले पश्चिम ओडिशा के विभिन्न जिलों में पुलिस अधीक्षक के रुप में कार्य करने समेत बलांगीर जिला में नकली दवाओं के कारोबार का पर्दाफाश किया था।
नक्सलियों के गढ़ में फहराया था तिरंगा
वर्ष 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी वर्ष 2019 में तब देश भर के मीडिया में सुर्खियों पर रहे, जब उन्होंने नक्सलियों का गढ़ रहे मलकानगिरी जिला के बालीमेला में नक्सलियों की परवाह किए बगैर स्वाभिमान अंचल में तिरंगा फहराया था।