यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ओडिशा की बेटी मनीषा पाढ़ी ने मनवाया अपना लोहा, बनीं देश की पहली महिला एडीसी; माता-पिता की खुशी का नहीं रहा ठिकाना
ओडिशा की बेटी मनीषा पाढ़ी भारत की पहली महिला सहायक-डी-कैंप (एडीसी) नियुक्त की गई हैं। इसी के साथ मनीषा पाढ़ी देश की पहली महिला एडीसी बनकर उन्होंने इ ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा की एक महिला भारतीय वायु सेना अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी को भारतीय सशस्त्र बल में भारत की पहली महिला सहायक-डी-कैंप (एडीसी) के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी के साथ मनीषा पाढ़ी देश की पहली महिला एडीसी बन गई हैं।
राज्यपाल ने दी स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी को बधाई
मिजोरम के राज्यपाल डॉ हरि बाबू कंभमपति ने 2015 बैच की भारतीय वायु सेना अधिकारी मनीषा पाढ़ी को भारत की पहली महिला सहायक-डी-कैंप (एडीसी) के रूप में नियुक्त किया है।
राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने 'एक्स' हैंडल पर प्रमुख पद पर महिला वायु सेना अधिकारी की नियुक्ति का एक वीडियो साझा किया और लिखा, "स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी को मिजोरम के राज्यपाल के सहायक-डी-कैंप (एडीसी) के रूप में नियुक्त होने के लिए हार्दिक बधाई। स्क्वाड्रन लीडर मनीषा भारत की पहली महिला भारतीय सशस्त्र बल अधिकारी हैं जिन्हें देश में राज्यपाल के सहायक-डी-कैंप (एडीसी) के रूप में नियुक्त किया गया है।
राज्यपाल ने लिखा है कि उन्हें मेरी शुभकामनाएं और कामना करता हूं कि वह वर्षों से अर्जित विशेषज्ञता के साथ इस क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करेंगी। उनकी नियुक्ति सिर्फ एक मील का पत्थर नहीं है, बल्कि लैंगिक मानदंडों को तोड़ने और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाली महिलाओं की शक्ति का प्रमाण है। आइए इस उल्लेखनीय उपलब्धि का जश्न मनाएं और हर क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण का समर्थन करना जारी रखें।
Hearty Congratulations to Sqn Leader Manisha Padhi for being appointed as Aide-De-Camp(ADC) to the Governor of Mizoram.
Sqn Leader Manisha is India’s first Woman Indian Armed Forces officer to be appointed as Aide-De-Camp(ADC) to the Governor in the country.
My best wishes to… pic.twitter.com/LYUuimFTjM
— Dr. Hari Babu Kambhampati (@DrHariBabuK) November 29, 2023
इन तीन पोस्टिंग पर पहले हो चुकी है तैनाती
स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी ने औपचारिक रूप से अपने पद पर कार्यभार ग्रहण किया और बुधवार को राज्यपाल को रिपोर्ट किया, जहां उन्हें राजभवन, मिजोरम के अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलवाया गया।
खबरें और भी
इससे पहले, स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी को तीन पोस्टिंग पर तैनात किया गया था - वायु सेना स्टेशन, बीदर, वायु सेना स्टेशन, पुणे और अंत में वायु सेना स्टेशन, भटिंडा।
गौरतलब है कि मनीषा का घर ओडिशा के गंजाम जिले के बरहमपुर शहर में है। उनके माता-पिता भुवनेश्वर में रहते हैं। बेटी के एडीसी बनने की खबर सुनने के बाद माता-पिता व परिवार के साथ पूरे बरहमपुर एवं राज्य में खुशी की लहर है। बेटी की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए मां ने कहा है कि बेटी ने 2015 में एयरफोर्स ज्वाइन किया था। नया दायित्व मिलने से बेटी काफी खुश हैं। आज उसके साथ फोन पर बात हुई है। उसकी खुशी में ही हमारी खुशी है।