Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nabrangpur Lok Sabha Chunav Result 2024 : ओडिशा के नबरंगपुर सीट पर कांग्रेस और BJD में कांटे की टक्‍कर, कौन मारेगा बाजी?

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 08:02 PM (IST)

    Nabrangpur Lok Sabha Chunav Result 2024 ओडिशा के नबरंगपुर लोकसभा सीट में चौथे चरण के तहत 13 मई को मतदान हुआ था और कल 4 जून को इसका परिणाम आने वाला है ...और पढ़ें

    ओडिशा के नबरंगपुर में हुए मतदान का परिणाम कल 4 जून को
    ओडिशा के नबरंगपुर में हुए मतदान का परिणाम कल 4 जून को

    HighLights

    1. 2024 के चुनाव में नबरंगपुर सीट पर कांग्रेस और बीजद के बीच कड़ा मुकाबला
    2. पिछले दो साल के चुनावों में बीजद को इस सीट से मिली थी जीत

    डिजिटल डेस्‍क, भुवनेश्‍वर। Lok Sabha Chunav Result 2024 नबरंगपुर संसदीय क्षेत्र ओडिशा के 21 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। इन्द्रवती नदी के किनारे बसा यह क्षेत्र जिला मुख्यालय भी है। नबरंगपुर लोकसभा सीट में चौथे चरण के तहत 13 मई को मतदान हुआ था और कल 4 जून को इसका परिणाम आने वाला है। 

    इस वजह से खास है ओडिशा का नबरंगपुर 

    यह क्षेत्र छत्तीसगढ़ से ओडिशा की सीमा बांटता है। यहां बड़ी मात्रा में खनिज संपदा पाई जाती है। इस जिले कस अधिकतर हिस्‍सा जंगलों से घिरा हुआ है। इसके चलते यहां पर पैंथर, तेंदुए, टाइगर, भैंस, काला भालू, बिसन, सांभर और बार्किंग डीयर जैसे जानवरों को देखा जा सकता है।

    इसके अलावा, यहां घूमने के लिए भी कई जगहें हैं। मां पेन्द्रानी मंदिर, शहीद मीनार, खटिगुडा बांध, मां भंडाराघरानी मंदिर और भगवान जगन्नाथ मंदिर यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। इसके साथ ही चंदनधारा जलप्रपात, हिरली डांगर, पोदागाडा, चंदन धारा भी सैलानियों को खूब लुभाते हैं। 

    नबरंगपुर सीट की राजनीतिक पृष्‍ठभूमि

    नबरंगपुर सीट पर 2014 और 2019 को हुए चुनाव में बीजद (बीजू जनता दल) को जीत मिली थी। 2009 और 1999 के चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी थी। 1989 और 1991 के चुनाव में भी इस सीट पर कांग्रेस ने कब्‍जा जमाए रखा। इस तरह से 1952, 1962, 1971, 1977, 1984 के चुनाव में भी इस सीट से कांग्रेस विजयी रही। 2024 के चुनाव में नबरंगपुर सीट पर कांग्रेस और बीजद के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।

    खबरें और भी

    नबरंगपुर लोकसभा सीट से 2024 के उम्‍मीदवार

    • बलभद्र माझी- भाजपा
    • प्रदीप कुमार माझी- बीजद
    • भुजबल माझी- कांग्रेस
    • त्रिनाथ मुंडगुड़िया- एसयूसीआई(सी)

    ये भी पढ़ें:

    Kendrapara Lok Sabha Chunav Result: किसके सिर सजेगा केंद्रपाड़ा का ताज? शह मात के खेल में कौन किस पर पड़ेगा भारी?

    Lok Sabha Chunav Result 2024 : लोकसभा चुनाव के नतीजे का काउंटडाउन शुरू, संबलपुर सीट पर कौन किसे देने जा रहा पटखनी?