यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kendrapara Lok Sabha Chunav Result: किसके सिर सजेगा केंद्रपाड़ा का ताज? शह मात के खेल में कौन किस पर पड़ेगा भारी?
Kendrapara Lok Sabha Chunav Result ओडिशा के केंद्रपाड़ा संसदीय क्षेत्र में 1 जून को हुए चुनाव का परिणाम कल 4 जून को आने वाला है। इस सीट से 10 प्रत्या ...और पढ़ें

HighLights
- ओडिशा की केंद्रपाड़ा सीट पर 2014 और 2019 के चुनाव में बीजद को जीत मिली
- 2004 और 2009 में भी बीजद को इस सीट से कामयाबी मिली
- 1952 में पहली बार हुए चुनाव में कांग्रेस को मिली थी कामयाबी
डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। Kendrapara Lok Sabha Chunav Result : केंद्रपाड़ा संसदीय क्षेत्र में राज्य में चौथे चरण के तहत 1 जून को मतदान हुआ। इसका चुनाव परिणाम कल आने वाला है। इस सीट से 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं।
केंद्रपाड़ा लोकसभा सीट का इतिहास
केंद्रपाड़ा ओडिशा के 21 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। इसके अलावा, केंद्रपाड़ा ओडिशा का एक प्रशासनिक जिला भी है। यह सीट 1952 में देश के लिए हुए पहले लोकसभा निर्वाचन के समय अस्तित्व में आई। जिला मुख्यालय होने के कारण यहां पर सभी बड़े प्रशासनिक कार्यालय हैं।
यह क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के खूबसूरत बीच के लिए प्रसिद्ध है। यहां के गहीरमाथा बीच पर बड़ी संख्या में लोग कछुओं को देखने पहुंचते हैं। कनिका यहां का प्रसिद्ध वनीय क्षेत्र है। इसमें बड़ी संख्या में हिरन समेत अन्य पशु पाए जाते हैं। श्री बलदेव जू मंदिर यहां का प्रमुख धार्मिक केंद्र है।
केंद्रपाड़ा लोकसभा सीट का राजनीतिक समीकरण
1952 में जब यहां पहली बार चुनाव हुआ, तो कांग्रेस के नित्यानंद कानूनगो ने जीत हासिल की थी। 1957, 1962 और 1967 में इस सीट पर प्रजा सोशलिस्ट पार्टी का कब्जा रहा। तीनों ही बार सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने जीत हासिल की थी। 1971 के चुनाव में उत्कल पार्टी के सुरेंद्र मोहंती इस सीट से सांसद चुने गए।
खबरें और भी
1977 के चुनाव के भारतीय लोक दल के बिजयानंद पटनायक इस सीट से विजयी रहे। 1980 के चुनाव में बीजू पटनायक ने जीत हासिल की थी। 1984 के चुनाव में भी वह इस सीट से जीतने में कामयाब रहे, जबकि इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के चलते कांग्रेस के प्रति जनता का भावनात्मक लगाव चरम पर था।
1989 और 1991 में दोनों ही बार जनता दल के रबी रे इस सीट से जीत हासिल की। 1996 के चुनाव में जनता दल के श्रीकांत कुमार जेना का इस सीट से डंका बजा। 1998 और 1999 में बीजद के प्रभात कुमार सामंतराय इस सीट से विजयी रहे। 2004 और 2009 में भी बीजद को इस सीट से कामयाबी मिली। 2014 और 2019 में भी यही स्थिति रही।
साल 2024 में केंद्रपाड़ा लोकसभा सीट से उम्मीदवार
- बैजयंत पंडा- भाजपा
- सिद्धार्थ स्वरुप दास- कांग्रेस
- शेख सादिका होसेन- बसपा
- सुप्रवा दास- अखिल भारतीय परिवार पार्टी
- सौभाग्य केतन सामल- सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट)
- अंशुमन मोहंती- बीजद
- प्रज्ञान प्रकाश महापात्र- ओडिशा जनता पार्टी
- प्रताप चंद्र मोहंती- इंडी गठबंधन
- संतोष कुमार पात्रा- इंडी गठबंधन
- श्रीराम पांडे- इंडी गठबंधन
ये भी पढ़ें: