विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इतनी ही फिक्र थी तो फोन कर लेते... सेहत को लेकर PM मोदी की चिंता पर नवीन ने दिया जवाब, कहा- मुझे नहीं कोई समस्‍या

Published: Thu, 30 May 2024 03:45 PM (IST)

Naveen Patnaik ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक की सेहत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मयूरभंज में आयोजित ...और पढ़ें

मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक और वीके पांडियन की फाइल फोटो।
मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक और वीके पांडियन की फाइल फोटो।

HighLights

  1. मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं, मुझे स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं, मैं लगातार चुनाव प्रचार कर रहा: पटनायक
  2. पांडियन नहीं हैं मेरे उत्तराधिकारी, ओडिशा की जनता तय करेगी मेरा उत्तराधिकारी: सीएम पटनायक
  3. हिमंत बिस्‍व सरमा का अभियान अरुचिकर: नवीन पटनायक

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Naveen Patnaik : वीके.पांडियन मेरे उत्तराधिकारी नहीं हैं, मेरा उत्तराधिकारी प्रदेश की जनता तय करेगी। अभी मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं और अगर स्वस्थ नहीं रहता तो मैं चुनाव प्रचार कैसे करता। मेरे स्वास्थ्य को लेकर भ्रामक तथ्य फैलाए जा रहे हैं, यह स्वच्छ राजनीति के लिए ठीक नहीं हैं। उक्त बातें ओडिशा के मुख्यमंत्री तथा बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक ने राष्ट्रीय समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कही है।

मैं पूरी तरह से ठीक हूं: नवीन पटनायक

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने इस साक्षात्‍कार में आज अपने स्वास्थ्य और विरासत के मुद्दे पर खुलकर जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी सेहत पूरी तरह से ठीक है, मेरा उत्तराधिकारी ओडिशा के लोग चुनेंगे।

उन्होंने चुनाव प्रचार में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के व्यक्तिगत हमलों की भी निंदा की और कहा कि ओडिशा के लोग इस तरह के प्रचार को पसंद नहीं करते हैं।

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने विपक्ष के इस आरोप का भी साफ जवाब दिया है कि उनके पास वास्तविक सत्ता नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक मुख्यमंत्री के तौर पर मेरे पास सारी शक्तियां हैं। मैं हमेशा कैबिनेट की बैठकों की अध्यक्षता करता हूं। मैं आज तक एक भी कैबिनेट बैठक से अनुपस्थित नहीं रहा हूं।

उत्तराधिकारी के सवाल पर सीएम ने दिया यह जवाब 

नवीन पटनायक का उत्तराधिकारी कौन है? मुख्यमंत्री ने इस सवाल का जवाब भी स्पष्ट किया। यह पूछे जाने पर कि उनका उत्तराधिकारी कौन होगा, नवीन ने कहा कि मेरे उत्तराधिकारी को ओडिशा के लोग चुनेंगे।

कार्तिक पांडियन को अपना उत्तराधिकारी बनाए जाने संबंधी अटकलों के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा, पांडियन मेरे उत्तराधिकारी नहीं हैं। ओडिशा के लोग उत्तराधिकारी का चयन करेंगे।

पार्टी में अन्य नेताओं की तुलना में पांडियन को अधिक महत्व दिए जाने की चर्चा पर नवीन ने कहा कि पार्टी में अन्य नेता महत्वपूर्ण पदों पर हैं। कई मंत्री हैं इसलिए इस तरह की चर्चाएं ठीक नहीं हैं।

अपनी सेहत को लेकर सीएम पटनायक ने की खुलकर बात

मुख्यमंत्री ने अपने स्वास्थ्य को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह से ठीक हूं।एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री द्वारा उनके स्वास्थ्य को लेकर की गई टिप्पणी पर पटनायक ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री को मेरी सेहत की इतनी चिंता थी तो वह मुझे फोन कर सकते थे।

वह किसी जनसभा में बोलने के बजाय मुझे व्यक्तिगत रूप से फोन पर बात कर सकते थे। जिसका मतलब है कि उन्होंने वोट पाने के लिए ही ऐसा किया है।

इन अफवाहों को दिल्ली में रहने वाला के एक भाजपा नेता ने फैलाया है। मेरी तबीयत ठीक है। मैं इस धूप में प्रचार कर रहा हूं। मुझे स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं है। भाजपा के एक मुख्यमंत्री द्वारा इसका प्रचार किया जा रहा है।

नवीन के निशाने पर हिमंत

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने चुनाव प्रचार के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की प्रचार शैली की आलोचना की है। एक सवाल के जवाब में नवीन पटनायक ने कहा कि ओडिशा के लोग इस तरह के दुष्प्रचार के आदी नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरमा का अभियान अरुचिकर था।

ये भी पढ़ें:

'अचानक क्‍यों बिगड़ी नवीन बाबू की तबीयत...?' मयूूरभंज में CM पटनायक को लेकर चिंति‍त दिखे PM मोदी, कहा- हो सकती है साजिश

CM पटनायक की सुरक्षा में तैनात IPS आशीष सिंह ने AIIMS में कराई स्वास्थ्य जांच, ECI को कल सौंपी जाएगी रिपोर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।