Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'अचानक क्‍यों बिगड़ी नवीन बाबू की तबीयत...?' मयूूरभंज में CM पटनायक को लेकर चिंति‍त दिखे PM मोदी, कहा- हो सकती है साजिश

    Updated: Wed, 29 May 2024 02:32 PM (IST)

    PM Modi in Odisha लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मयूरभंज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने प्र ...और पढ़ें

    पीएम मोदी और नवीन पटनायक की फाइल फोटो।
    पीएम मोदी और नवीन पटनायक की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. ख्यमंत्री नवीन पटनायक के बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर चिंति‍त दिखे पीएम मोदी
    2. उनकी तबीयत बिगड़ने के पीछे हो सकती है कोई साजिश: पीएम मोदी
    3. ओडिशा में भाजपा की सरकार कराएगी इसकी जांच

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। PM Modi in Odisha : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मयूरभंज में एक जनसभा के जरिए लोगों से वोट मांगने के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर चिंता प्रकट की।

    नवीन बाबू की तबीयत बिगड़ने के पीछे साजिश: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री ने कहा कि नवीन बाबू के स्वास्थ्य को लेकर उनके शुभ चिंतक चिंता में हैं। उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने के पीछे साजिश, षडयंत्र की बात सामने आ रही है। भाजपा की सरकार बनने के बाद विशेष कमेटी बनाकर हम इसकी जांच कराएंगे।

    नवीन बाबू के शुभचिंतकों को उनकी फिक्र: प्रधानमंत्री मोदी

    प्रधानमत्री ने कहा कि नवीन बाबू के सभी शुभ चिंतक बहुत चिंता में हैं, उन्हें देखकर वे सभी परेशान हैं। पिछले एक साल में अचानक नवीन बाबू की तबीयत इतनी कैसे बिगड़ गई। नवीन बाबू के शुभचिंतक लोग मुझसे मिलते हैं, तो नवीन बाबू की तबीयत की चिंता करते है।

    वे बताते हैं कि नवीन बाबू अब खुद से कुछ नहीं कर पा रहे हैं।नवीन बाबू के करीबी रहे लोगों का मानना है कि उनकी तबीयत बिगड़ने के पीछे कोई साजिश हो सकती है। नवीन बाबू की तबीयत खराब होने के पीछे कोई षडयंत्र है क्या। यह ओडिशा के लोगों को जानने का अधिकार है।

    10 जून के बाद बनेगी स्‍पेशल कमेटी: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री ने कहा कि इस काम में कहीं उस लाॅबी का तो हाथ नहीं है, जो नवीन बाबू के नाम पर पर्दे के पीछे ओडिशा में सत्ता भोग रहे हैं। इस रहस्य से पर्दा उठना जरूरी है। इसकी जांच होनी चाहिए। इसलिए 10 जून के बाद ओडिशा भाजपा सरकार बनने के बाद हमारी सरकार स्पेशल कमेटी का गठन करेगी और यह जांच करेगी कि अचानक नवीन बाबू की तबियत क्यों गिरती जा रही है।अचानक उनके साथ यह क्या हो रहा है। सभी तथ्य खोजकर निकाले जाएंगे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: 

    Odisha News : जेल में बंद BJP विधायक प्रशांत जगदेव की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्‍पताल में कराए गए एडमिट

    नवीन पटनायक के कांप रहे थे हाथ... VIDEO देख असम के CM हिमंत का छलका दर्द; पांडियन पर आया गुस्सा!