Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत माता के सपूत का बलिदान: लैंडमाइन विस्फोट में उड़िया जवान प्रकाश हुए घायल, पैरों की सर्जरी के दौरान हुई मौत

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 09:20 AM (IST)

    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव मंगलवार को हो रहा था। पोलिंग पार्टी को सुरक्षा देने के लिए अन्य जवानों के साथ प्रकाश की भी मौके पर तैनाती की गई थी। तभी मलकान ...और पढ़ें

    शहीद बीएसएफ जवान प्रकाश चन्द्र सियाल का फाइल फोटो।
    शहीद बीएसएफ जवान प्रकाश चन्द्र सियाल का फाइल फोटो।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। नक्सलियों द्वारा बिछाई गई लैंडमाइन के विस्फोट होने से एक उड़िया जवान शहीद हो गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के इस जवान का नाम प्रकाश चन्द्र सियाल है। उनका घर बालेश्वर जिले के बाहानगा प्रखंड के गोपालपुर गांव में है।

    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान हुआ हादसा

    जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव हो रहा था। पोलिंग पार्टी को सुरक्षा देने के लिए अन्य जवानों के साथ प्रकाश भी गाड़ी में सवार होकर गए थे।

    इसी दौरान मलकानगिरी सीमा क्षेत्र कांगेर जिले के रेंगाबाई जंगल में लैंडमाइन विस्फोट हुुआ और इसमें प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रायपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज उनकी मौत हो गई है। प्रकाश छत्तीसगढ़ कोबरा 206 बटालियन में कार्यरत थे।

    यह भी पढ़ें: द्रौपदी मुर्मू फिर से आएंगी ओडिशा, तैयारियां शुरू; राष्ट्रपति बनने के बाद दूसरी बार पहुंचेंगी अपनी मातृभूमि

    पैर की सर्जरी के दौरान हुई मौत

    इस विस्फोट में प्रकाश के साथ बीएसएफ के चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    प्रकाश के भाई सुभाष चंद्र सियाल ने कहा है कि विस्फोट में प्रकाश के दोनों पैर कट गए थे। पैर की सर्जरी के दौरान आज उनकी मौत हो गई है। इस संदर्भ में खबर मिलने के बाद उनके जन्मस्थान गोपालपुर-बालेश्वर पूरे राज्य में शोक व्यक्त किया गया है।

    यह भी पढ़ें: लेबर पेन से कराहती महिला ने बीच सड़क दिया बच्‍चे को जन्‍म, घर तक चाहकर भी नहीं पहुंच सकी एम्‍बुलेंस, छटपटाती रही गर्भवती

    खबरें और भी