Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Video: प्राण प्रतिष्ठा से पहले ओडिशा के कलाकार का कमाल, चॉक पर बना डाली श्री राम और पीएम मोदी की तस्वीर

    By Jagran News Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Sun, 21 Jan 2024 11:13 AM (IST)

    Odisha News चॉक कलाकार के विजय कुमार रेड्डी ने स्वच्छ अभियान को उजागर करते हुए श्री राम की मूर्ति जैसी 3 सेमी की लघु मूर्ति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मो ...और पढ़ें

    ओडिशा के चॉक कलाकार ने श्री राम की मूर्ति बनाई (जागरण)
    ओडिशा के चॉक कलाकार ने श्री राम की मूर्ति बनाई (जागरण)

    HighLights

    1. चॉक कलाकार के विजय कुमार रेड्डी ने श्री राम और पीएम मोदी की तस्वीर बनाई
    2. दोनों शानदार तस्वीर को देखकर सभी लोग बेहद हैरान हो रहे हैं।

    एएनआई, भुवनेश्वर।  चॉक कलाकार के विजय कुमार रेड्डी ने स्वच्छ अभियान को उजागर करते हुए श्री राम की मूर्ति जैसी 3 सेमी की लघु मूर्ति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2.5 सेमी ऊंची मूर्ति बनाई है।

    उन्होंने कहा कि मुझे श्री राम की मूर्ति बनाने में एक दिन लगा। पीएम मोदी ने पूरे देश में और हाल ही में मंदिरों में स्वच्छता अभियान शुरू किया। इस प्रकार, पीएम मोदी देश के पहले सेवक हैं, मैंने उन्हें सफाई करके दिखाया है।

    चॉक कलाकार विजय कुमार रेड्डी की कलाकारी की तारीफ हर तरफ हो रही है। पूरे देश में उनकी कलाकारी की चर्चा हो रही है। समाचार एजेंसी एएनआई ने विजय कुमार रेड्डी का वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में विजय दोनों की तस्वीर बनाते देखे जा रहे हैं।

    विजय ने बेहद बारिकी से श्री राम और पीएम मोदी की तस्वीर चॉक पर बनाई है। इस कला को और बढ़ाने के लिए विजय बहुत मेहनत करते हैं। 

    यह भी पढ़ें

    PM Narendra Modi: मैथिली ठाकुर के इस गाने के मुरीद हुए PM नरेंद्र मोदी, बिहार की बेटी की जमकर कर दी तारीफ

    Bihar Politics: भाजपा ने अचानक बुलाई विधान मंडल दल की बैठक, क्या होने जा रहा बड़ा खेला? सियासी अटकलें तेज