विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha News: Congress ने जारी किया 'गारंटी पत्र', किसानों और महिलाओं के लिए की ये घोषणाएं

Published: Sun, 24 Mar 2024 10:35 PM (GMT+05:30)

कटक नगर कांग्रेस की ओर से आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में आगामी चुनाव इस्तहार पत्र यानी कांग्रेस के गारंटी पत्र ...और पढ़ें

कटक नगर कांग्रेस की ओर से पार्टी के गारंटी पत्र का विमोचन किया
कटक नगर कांग्रेस की ओर से पार्टी के गारंटी पत्र का विमोचन किया

संवाद सहयोगी, कटक। राज्य में 15 साल की बीजद ( बीजू जनता दल) के शासन और 9 साल की बीजद और भाजपा (भारतीय जानता पार्टी) गठबंधन के शासन के दौरान जो नहीं हो पाया है कांग्रेस वह करके दिखाएगी।

इससे पहले भी कांग्रेस ने जो भी कहा है, वह करके दिखाया है। राज्य में बीजद और केंद्र में भाजपा सरकार एक छात्रवाद शासन चला रहे हैं और इसके बारे में सबको पता है। यह आरोप कटक नगर कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश महापात्र ने लगाए हैं।

सुरेश महापात्र ने कांग्रेस का गांरटी पत्र का विमोचन किया

कटक नगर कांग्रेस की ओर से आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में सुरेश महापात्र ने आगामी चुनाव इस्तहार पत्र कांग्रेस की गारंटी पत्र का विमोचन किया है। आगामी चुनाव में क्षमता को आने पर कांग्रेस पार्टी गारंटी पत्र में 10 सूत्री कल्याणकारी योजनाओं को पूरा करने के लिए संकल्प लिया है।

ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साहू, पीसीसी अनुसूचित जाति के अध्यक्ष बांकनीधी बेहेरा, नगर जिला कांग्रेस के प्रवक्ता मानस परिडा, उपाध्यक्ष राजेंद्र पटनायक, विश्वनाथ सतपथी, पूर्व पार्षद केदार राउत, अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष शेख जाफर, ब्लॉक अध्यक्ष विपिन पशायत, प्रशांत परिडा प्रमुख मौजूद थे। हालांकि कटक में कांग्रेस तीन गुटों में बंटा हुआ है।

ये नहीं थे मौजूद

इस गारंटी पत्र के विमोचन कार्यक्रम के दौरान यहां पर कांग्रेस के विधायक मोहम्मद मुकीम या फिर कटक जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मानस चौधरी मौजूद नहीं थे। ना ही उनके कोई समर्थन यहां पर दिखाई दिया। कांग्रेस के तीनों वरिष्ठ नेताओं के तीन अलग अलग गुट है और उनके बीच काफी दिनों से मतभेद है।

इसको लेकर शहर भर में लंबे समय से चर्चा जारी है। ऐसे में लोग किस प्रकार से उनके गारंटी पत्र से प्रभावित होते हैं। यह तो आनेवाले दिनों में पता चलेगा।

कांग्रेस ने जारी की ये गारंटियां

कांग्रेस की ओर से बोनस के साथ धान की कीमत कुंतल के हिसाब से 3 हजार रूपये करना।

किसानों का कर्जा माफ करना और किसानों को महीने 2 हजार रूपये पेंशन मुहैया करना।

निजी उपभोक्ताओं को 200 यूनिट बिजली मुफ्त में देना।

5 लाख लोगों को नियुक्ति देना और हर महीने बेरोजगारी भत्ता 3 हजार रूपये देना।

एसएचजी महिलाओं की बैंक लोन को माफ करना।

घर के मुख्य महिला को हर महीने 2 हजार रूपये भत्ता देना।

हर परिवार को एक सिलिंडर के लिए 500 रूपये के हिसाब से रिहायत प्रदान करना।

सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ साधारण लोगों को 25 लाख तक के चिकित्सा सेवा प्रदान करना।

विधवा बुजुर्ग एवं दिव्यांग लोगों को हर महीने 2 हजार रूपये की भत्ता आवंटन करना।

सामाजिक आर्थिक पिछड़े वर्गों के लिए शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में 27 फीसदी आरक्षण व्यवस्था करना।

क्षमता में आने के बाद 6 महीने के अंदर चिट फंड निवेशकरीयों को उनका रकम लौटाना जैसी वायदे गारंटी पत्र में शामिल है।

ये भी पढ़ें- 

झारखंड में तीन सीट पर BJP ने घोषित किए प्रत्याशी, हेमंत की भाभी का नाम फाइनल, जानें किसका कटा पत्ता

BJP सांसद सुनील सिंह का कटा पत्ता? चतरा सीट पर बढ़ा सस्पेंस, झारखंड में सियासी हलचल तेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।