Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओडिशा के कामगारों को नवीन सरकार का तोहफा, बढ़ाई गई न्यूनतम मजदूरी, राज्‍य कर्मियों के लिए भी खुशखबरी

    Updated: Thu, 14 Mar 2024 04:08 PM (IST)

    ओडिशा में मेयर-पार्षदों के वेतनमान में वृद्धि करने के साथ अब नवीन पटनायक की सरकार ने मजदूरी में वृद्धि की घोषणा की है। सरकार के इस निर्णय से चार श्रेण ...और पढ़ें

    ओडिशा में नवीन पटनायक की सरकार ने सर्वनिम्‍न मजदूरी बढ़ा दी है।
    ओडिशा में नवीन पटनायक की सरकार ने सर्वनिम्‍न मजदूरी बढ़ा दी है।

    जासं, भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने मजदूरों की सर्वननिम्न मजदूरी में वृद्धि की है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मजदूरी में वृद्धि की घोषणा करते हुए कहा है कि सरकार के इस निर्णय से चार श्रेणियों अर्थात अकुशल, अर्ध-कुशल, कुशल और अत्यधिक कुशल श्रमिकों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री के इस फैसले से प्रदेश के सरकारी और निजी क्षेत्र में काम करने वाले लाखों कामगारों को फायदा होगा।

    इतनी बढ़ाई गई है मजदूरी

    • अकुशल श्रमिकों की मजदूरी 352 रुपये से बढ़ाकर 450 रुपये।
    • अर्ध कुशल श्रमिकों की 392 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये।
    • कुशल श्रमिकों की 442 रुपये से बढ़ाकर 550 रुपये।
    • उच्च कुशल श्रमिकों की मजदूरी 502 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये। 

    राज्य कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ा

    राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशी की खबर है। सरकारी कर्मचारी एवं पेंशनधारकों के महंगाई भत्ता को सरकार ने बढ़ा दिया है। सरकार ने 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया है। इससे महंगाई भत्ता 46 से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया।

    एक जनवरी से पिछले के तौर पर महंगाई भत्ता लागू होगा। इससे 4.5 लाख सरकारी कर्मचारी एवं साढ़े तीन लाख पेंशन धारक लाभान्वित होंगे। महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को सरकारी कर्मचारी एवं पेंशन धारकों ने आभार प्रकट किया है।

    यह भी पढ़ें: नहीं होगा BJP-BJD का गठबंधन, प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष ने कर दिया सबकुछ क्लियर, कहा- अकेले अपने दम पर सरकार बनाएंगे हम

    यह भी पढ़ें: ओडिशा की कामकाजी महिलाओं के लिए नवीन सरकार का बड़ा एलान, अब से साल भर में मिलेंगी इतनी छुट्टियां...

    खबरें और भी