Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha News: संबलपुर में हुए दो भीषण सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत; 2 गंभीर रूप से घायल

    Updated: Thu, 22 Feb 2024 09:23 PM (GMT+05:30)

    ओडिशा के संबलपुर और उपनगर बुर्ला में गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे में 5 युवकों के मौत होने और अन्य 2 गंभीर रुप से घायल होने की सूचना है। बुर्ला मे ...और पढ़ें

    संबलपुर और बुर्ला में हुए सड़क हादसे में 5 की मौत (जागरण फोटो)
    संबलपुर और बुर्ला में हुए सड़क हादसे में 5 की मौत (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. अनियंत्रित रफ्तार में बाइक चलाने के कारण हुए दोनों हादसे
    2. संबलपुर और बुर्ला में हुए सड़क हादसे में 5 की मौत, कई की हालत गंभीर

    संवाद सूत्र, संबलपुर/भुवनेश्वर। गुरुवार शाम अनियंत्रित रफ्तार से बाइक चलाने की वजह से ओडिशा के संबलपुर और उपनगर बुर्ला में घटित अलग-अलग सड़क हादसों में पांच युवकों की मौत हो गई। वहीं, 2 लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की सूचना है।

    अब तक मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर शाम उपनगर बुर्ला में बाइक और स्कूटी की सीधी टक्कर में दो लोगों की जान चली गई। वहीं, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घटनास्थल पर ही हो गई मौत

    हादसे में बाइक चालक अक्षित कुमार सेठी और स्कूटी चालक आशीर्वाद त्रिपाठी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक अक्षित बुर्ला के कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी इलाके का रहने वाला है।

    वहीं, आशीर्वाद प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का एक शोधकर्ता छात्र है। पुलिस दोनों शवों को जब्त करके हादसे की जांच में जुटी है।

    महानदी द्वितीय ब्रिज पर हुए हादसे में दो की मौत, चार घायल

    संबलपुर स्थित महानदी द्वितीय ब्रिज के ऊपर देर शाम दो तेज रफ्तार बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, 2 गंभीर रुप से घायल हो गए।

    घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायलों को बुर्ला हॉस्पिटल रेफर कर दिया। बुर्ला हॉस्पिटल में इलाज करा रहे एक और घायल की मौत होने की सूचना है। दूसरे की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। अबतक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Video : पटरी पर खड़े ट्रेन के इंजन में लगी आग, धू-धूकर जलने का वीडियो हो रहा वायरल

    यह भी पढ़ें: ये क्‍या हो गया! 5टी अध्यक्ष वीके पांडियन पर टमाटर से हमला, बीजद कार्यकर्ताओं ने सिखाया सबक

    यह भी पढ़ें: Odisha Politics: '25 साल में महिलाओं की हालत...', नवीन सरकार पर जमकर बरसीं अलका लांबा; खूब सुनाईं खरी खोटी