Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राष्‍ट्रपति मुर्मू की सादगी: अगले ओडिशा दौरे पर अपने घर पर ही ठहरेंगी राष्‍ट्रपति मुूर्मू, खाएंगी भाभी के हाथ का बना खाना

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Wed, 15 Nov 2023 10:35 AM (GMT+05:30)

    राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 व 21 तारीख को दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा आ रही हैं। इसे लेकर प्रदेश में तैयारियां जोरो पर है। इस दौरान महामहिम रायरंगपुर स् ...और पढ़ें

    देश की महामहिम राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की फाइल फोटो।
    देश की महामहिम राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की फाइल फोटो।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस महीने की 20 और 21 तारीख को मयूरभंज की दो दिन की यात्रा पर आ रही हैं। वह 20 तारीख को बारीपदा कार्यक्रम और 21 तारीख को रायरंगपुर कार्यक्रम में भाग लेंगी। हालांकि, 20 नवंबर को रायरंगपुर में उनके रात बिताने की उम्मीद है। अगले दिन राष्ट्रपति पहाड़पुर में तीन एक्सप्रेस ट्रेनों और एक कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन करेंगी। ऐसे में राष्ट्रपति की यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां चल रही हैं।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    राष्‍ट्रपति के आगमन से पहले हो रहीं जबरदस्‍त तैयारियां

    इसके लिए रायरंगपुर उपजिलाधिकारी के सम्मेलन कक्ष में विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। हेलीपैड का निर्माण कार्य चल रहा है। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू के गांव पहाड़पुर के साथ आसपास के इलाकों की सफाई की जा रही है।

    पक्की सड़कों का निर्माण और बिजली की मरम्मत का काम भी चल रहा है। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू द्वारा निर्मित एसएलएस मेमोरियल आवासीय विद्यालय और पति एवं दो बेटों की समाधि का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। रायरंगपुर आवास का भी जीर्णोद्धार किया जा रहा है।

    अपनी भाभी के हाथों से बना हुआ खाना खाएंगी महामहिम

    उधर, ठहरने के लिए लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला में सभी इंतजाम किए गए हैं। झारखंड के टाटा नगर से आयी विशेष चारपाई और बेड के साथ विशेष कुर्सियां तैयार हैं।

    खबरें और भी

    मुर्मू के भाई तारिणीसेन टुडू ने कहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू रायरंगपुर स्थित अपने आवास में रहेंगी।

    राष्ट्रपति मुर्मू की भाभी साक्रमणि टुडू द्वारा बिना प्याज और लहसुन के बनाया गया भोजन खाएंगी। टुडू ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो स्वाद के अनुसार भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: IITF 2023 : इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में ओडिशा पवेलियन का हुआ उद्घाटन, महिला सशक्तीकरण पर जोर

    यह भी पढ़ें: बोरवेल में गिरी 80 साल की महिला ने सांप के साथ बिताए 12 घंटे, जिंदगी और मौत की जंग में आखिर किसकी हुई जीत?