यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ओडिशा के 26वें राज्यपाल के तौर पर रघुवर दास ने ली शपथ, गार्ड ऑफ ऑनर से किए गए सम्मानित
ओडिशा के 26वें राज्यपाल के तौर पर रघुवर दास ने मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। ...और पढ़ें

शेषनाथ राय, भुवनेश्वर। ओडिशा के 26वें राज्यपाल के तौर पर रघुवर दास ने मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। ओडिशा सरकार के मुख्य सचिव प्रदीप कुमार जेना राष्ट्रपति भवन से आए नए राज्यपाल के नियुक्त पत्र का वाचन किया। इसके बाद ओडिशा हाईकोर्ट के मुख्य न्ययाधीश जस्टिस विद्युत रंजन षड़ंगी ने शपथ पाठ करायी।
शपथ ग्रहण समारोह में कई गणमान्य रहे उपस्थित
इस अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान एवं ओडिशा सरकार के मंत्री उपस्थित थे।
इसके साथ ही राज्यपाल के साथ आए अतिथि भी शपथ समारोह में शामिल हुए शपथ ग्रहण करने के बाद राज्यपाल को राजभवन में गार्ड ऑफ आनर दिया गया।
यह भी पढ़ें: Odisha News: ओडिशा में बड़े स्तर पर प्रसाशनिक फेरबदल शुरू, पिछले सात दिनों में बदले 250 ओएएस अधिकारी
महाप्रभु लिंगराज से की ओडिशा के विकास एवं समृद्धि की कामना
इससे पहले ओडिशा के नव नियुक्त राज्यपाल रघुवर दास अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज तड़के लिंगराज मंदिर में जाकर महाप्रभु लिंगराज का दर्शन करने के साथ पूजा-अर्चना की।
लिंगराज महाप्रभु का दर्शन कर बाहर निकले नव नियुक्त राज्यपाल ने कहा कि हमने महाप्रभु से ओडिशा के विकास एवं समृद्धि की कामना की है। देश एवं राज्य के सुख समृद्धि के लिए लिंगराज भगवान से प्रार्थना की है।
कभी टाटा में नौकरी करते थे रघुवर दास
गौरतलब है कि रघुवर दास राजनीति में आने से पहले जमशेदपुर टाटा कंपनी में नौकरी करते थे। 1977 में पहले वह जनता पार्टी में शामिल हुए इसके बाद 1980 में भाजपा में शामिल हो गए।
पांच विधायक रहने के साथ ही वह झारखंड के उप मुख्यमंत्री एवं 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री का दायित्व निभा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Odisha Train Accident: बिखरे खून से सने डिब्बे दे रही हादसे की गवाही, कोरोमंडल के डिब्बों को हटाने का काम शुरू