Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Road Accident: मालकानगिरि में दर्दनाक हादसा, घाटी में वाहन पलटने से 5 श्रमिक की मौत; सात गंभीर रूप से घायल

    By Sheshnath RaiEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 25 Nov 2023 02:07 PM (IST)

    ओडिशा के मालकानगिरि में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दौरान पांच श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ब ...और पढ़ें

    मालकानगिरि में दर्दनाक हादसा, घाटी में वाहन पलटने से 5 श्रमिक की मौत; सात गंभीर रूप से घायल
    मालकानगिरि में दर्दनाक हादसा, घाटी में वाहन पलटने से 5 श्रमिक की मौत; सात गंभीर रूप से घायल

    HighLights

    1. दर्दनाक सड़क हादसे में 5 श्रमिकों की चली गई जान
    2. संतुलन बिगड़ने के बाद सीमेंट से भरा टिपर पलटा

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के मालकानगिरी जिले के स्वाभिमान क्षेत्र स्थित हंतालगुड़ा घाटी में शनिवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    इस हादसे में पांच श्रमिकों की जान चली गई। वहीं, सात लोग घायल हो गए हैं। घायल श्रमिकों में से पांच श्रमिक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही हैं।

    संतुलन बिगड़ने से सामान लदा वाहन पलटा

    मिली जानकारी के मुताबिक, संतुलन बिगड़ने के बाद सीमेंट से भरा टिपर के पलटने की वजह से यह हादसा हुआ है। सभी मृतक मजदूर हैं। टिपर चित्रकोंडा से जोडाम्ब जा रहा था।

    टिपर में लोहा रॉड और सीमेंड लदा हुआ था, जबकि उस वाहन में 10 से अधिक श्रमिक सवार थे। इस दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ जाने से घाटी में पलट गया।

    जिला मुख्य अस्पताल में इलाज के लिए रेफर

    परिणाम स्वरूप पांच श्रमिक की मौत हो गई है। इस हादसे में सात श्रमिक घायल हुए हैं। इन घायलों को इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया।

    हालांकि, बाद में मालकानगिरी जिला मुख्य अस्पताल में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग, पुलिस एवं बीएसएफ के जवान मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं।

    यह भी पढ़ें: Odisha Crime News : ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, वेबसाइट के जरिए नौकरी दिलाने का देते थे झांसा; दो दबोचे गए

    यह भी पढ़ें: उत्‍तरकाशी की सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने संबलपुर से भेजा गया ऑगर मशीन, पहाड़ का सीना चीरने में इसका नहीं कोई सानी

    यह भी पढ़ें: 2024 आम चुनाव: प्रवासी उड़िया को एकजुट करने में जुटे भाजपाई, कहा- इनका पुनर्वास करने में असफल बीजद सरकार

    यह भी पढ़ें: Odisha Weather: अंडमान सागर में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र के शक्तिशाली होने की संभावना, किसानों के माथे पर आई शिकन

    यह भी पढ़ें: कमरे में जहरीला सांप छोड़ शख्‍स ने की पत्‍नी व दो साल की बेटी की हत्‍या, ससुर को हुआ शक फिर ऐसे खुली पोल