Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    घर में काम कर रहे राजमिस्‍त्री की थी बच्‍ची पर बुरी नजर, मां के घर से निकलते ही किया दुष्‍कर्म; इलाके में तनाव

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 01:16 PM (IST)

    ओडिशा के बामड़ा के कुचींडा थाना अंचल से दुष्‍कर्म की घटना सामने आई है। यहां एक बंगाली राज मिस्त्री ने एक नाबालिग बच्‍ची के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ...और पढ़ें

    पुलिस गिरफ्त में दुष्‍कर्म का आरोपित रिंकू शेख।
    पुलिस गिरफ्त में दुष्‍कर्म का आरोपित रिंकू शेख।

    संसू, बामड़ा। कुचींडा थाना अंचल में बंगाली राज मिस्त्री ने एक नाबालिग बच्‍ची के साथ दुष्कर्म किया है। कुचींडा पुलिस में मंगलवार सुबह इस पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने आइपीसी की धारा 376 (2), 376,एबी , 506 और पोस्को एक्ट की सेक्शन छह में मामला दर्ज कर पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद अंचल के रहने वाले राजमिस्त्री रिंकू शेख को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

    घर में लड़की को अकेले देख उठाया फायदा

    सूचना अनुसार, चार नंबर वार्ड में रहने वाली रतनी माझी ने अपने घर का निर्माण के लिए बंगाली राजमिस्त्री रिंकू शेख को नियोजित किया था।

    मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे रतनी अपने बेटे को हाॅस्पिटल लेकर गई थी। घर में उसकी नाबालिग बेटी को अकेला देखकर राजमिस्त्री रिंकू शेख ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल

    मां के घर लौटने पर बेटी ने घटना की जानकारी दी। रतनी ने थाने जाकर शिकायत दर्ज करने पर कुचींडा थाना अधिकारी दिलीप स्वाई ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित रिंकू शेख को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच करने और जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। घटना को लेकर अंचल में तनाव देखा जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड संग निकलना भी अब खतरे से नहीं खाली, पहले प्रेमी को भगाया फिर लड़की को घसीटकर ले गए गोदाम, किया सामूहिक दुष्‍कर्म

    यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2023: नहाय खाय के साथ आज से शुरू होगा छठ का महापर्व, व्रती रखेंगी 36 घंटे का निर्जला उपवास